फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Boy went to Haridwar after girlfriend betrayed him, on returning home he came to know about legal game

मोहब्बत का पिंडदान: प्रेमिका ने दिया धोखा तो हरिद्वार पहुंचा लड़का, घर लौटने पर पता चला कानूनी खेल

Wed, 28 May 2025 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 May 2025 07:31 PM IST
सार

Etawah News: प्रेमिका के धोखे से परेशान होकर युवक घर वालों को बिना बताए हरिद्वार पहुंचा गया। वहां उसने प्रेमिका का पिंडदान करके उससे नाता तोड़ लिया।

विज्ञापन
Boy went to Haridwar after girlfriend betrayed him, on returning home he came to know about legal game
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपहरण और हत्या की आशंका के बीच बुधवार को कांधनी निवासी युवक घर लौट आया तो परिजन खुश हो उठे। युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह प्रेमिका के धोखा देने से परेशान था। इसलिए बिना बताए हरिद्वार गया था। वहां उसका पिंडदान करके उससे नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन


कांधीन गांव निवासी अतुल राजपूत (22) सोमवार रात को पास के ही गांव आलमपुर हौज के एक गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। मंगलवार सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चलने पर पिता धर्मेंद्र कुमार ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम को परिजनों को जानकारी मिली कि अतुल को बलरई के गांव गोलापुर में गया था। वहां उसका टूटा हुआ मोबाइल और चप्पल मिलने का दावा करते हुए रात में लोहन्ना चौराहे पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने अतुल का अपहरण करके हत्या करने की आशंका जताकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। लगभग आधे घंटे तक परिजनों ने जाम लगाया था। सूचना पर सीओ रामगोपाल शर्मा ने गुमशुदगी के बाद अपहरण और हत्या में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी देर रात दर्ज करा दी थी। इसके बाद सुबह खुद ही अतुल घर पहुंच गया। उसे देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाने में सीओ सिटी ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के धोखे से परेशान था। मिलने के लिए उसके गांव गया था, लेकिन उसने मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह परेशान होकर ट्रेन से हरिद्वार चला गया था। यहां माता रानी को प्रणाम करके माफी मांगी कि मैंने उसे परेशान किया। बताया कि उन्हें प्रणाम करके उसे मैं वहीं छोड़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक सुबह खुद ही लौट आाय। उसने बताया कि उसे प्रेमिका से धोखा मिला था। इससे परेशान होकर वह हरिद्वार चला गया था। परिजनों ने मंगलवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब मुकदमे को नियमानुसार खत्म कराया जाएगा। - रामगोपाल शर्मा, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed