फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy's death in lock-up, police say "hanging" and family's charge "was killed"

लड़के की हवालात में मौत, पुलिस का कहना "फांसी", परिवार का आरोप "हत्या हुई"

Sun, 19 Nov 2017 11:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Nov 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
boy's death in lock-up, police say "hanging" and family's charge "was killed"
डेमो पिक
बाइक चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किए गए लड़के ने फर्रुखाबाद सदर कोतवाली की हवालात में फांसी लगा ली। उसे फंदे पर लटका देख पुलिसवाले आननफानन लोहिया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



फर्रुखाबादः मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस व अन्य लोगों की पिटाई से मौत हुई है। उनकी तहरीर पर दो नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसपी ने कोतवाल और मुंशी को निलंबित कर दिया है। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। मृतक किशोर था या युवक, यह भी जांच के बाद सामने आएगा। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। मजिस्ट्रेटी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



नवाबगंज थाने के गांव थ्योरिया निवासी विकास कुमार सेना में है। उन्होंने शनिवार दोपहर ठंडी सड़क स्थित वीमार्ट बाजार में खरीदारी की। उनका आरोप है कि कुछ देर बाद बाहर निकले तो एक लड़का लॉक तोड़कर उनकी बाइक ले जा रहा था। विकास के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो लड़का हड़बड़ाहट में आयुष नाम के युवक की बाइक से टकरा कर गिर गया। लोगों ने उसे पकड़कर यूपी 100 पर सूचना दी। कुछ ही देर में आई पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़े गए लड़के ने अपना नाम विशाल पाठक पुत्र रामू पाठक और निवास राजेपुर थाने का गांव रामपुर बताया। पीछे से विकास भी कोतवाली पहुंचे गए और बाइक चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोपहर करीब 2.15 बजे विशाल को हवालात में बंद कर दिया। करीब 2.45 बजे थाने आए फरियादी ने विशाल को हवालात के दरवाजे की कुंडी से फंदे पर लटका देखा तो पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा। कोतवाल अनूप निगम जीप से उसे लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।



कोतवाल से जानकारी पाकर एएसपी त्रिभुवन सिंह, तहसीलदार राजीव निगम, सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा, फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी, मऊदरवाजा थाना प्रभारी भुवनेश
कुमार अस्पताल पहुंचे। कोतवाल ने राजेपुर थाने के जरिये मृतक के परिजनों को सूचना भिजवाई। देर शाम आए परिजनों की तहरीर पर फौजी विकास, वीमार्ट के मालिक प्रतीक गर्ग व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि पुलिस का कहना है कि लड़के ने हवालात के कंबल का किनारा फाड़कर फांसी लगाई है। देर शाम एसपी मृगेंद्र सिंह ने फर्रुखाबाद कोतवाल अनूप निगम, मुंशी छोटे सिंह को निलंबित कर दिया। पहरा ड्यूटी पर लगे होमगार्ड मदन सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के लिए कमांडेंट को लिखा गया है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed