फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boy runs away from home after father's rebuke found safe four days later

Kanpur News: पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागा बालक चार दिन बाद मिला सुरक्षित

Tue, 04 Nov 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Boy runs away from home after father's rebuke found safe four days later
इकदिल। पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले बालक को चार दिन बाद इकदिल पुलिस ने भरथना से सकुशल बरामद किया है। खुद को अनाथ बताने पर पालीखुर्द भरथना में एक महिला ने उसे शरण दी थी।
विज्ञापन

गांव सराय जलाल निवासी दयानंद दोहरे ने पुत्र कृष्णा (12) को 31 अक्तूबर को डांट दिया था। वह दोपहर में पिता के डांटने से नाराज होकर घर से चला गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी में उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नही चला। पिता ने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह भरथना पाली खुर्द की रहने वाली एक महिला ने बालक के पिता दयानंद को फोन किया और बताया कि उसका बेटा कृष्णा उसके पास है। वह दिल्ली में हैं और जबकि कृष्णा उनके घर पर है। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो महिला के नंबर की लोकेशन भरथना क्षेत्र में निकली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर महिला के घर से बालक कृष्णा को सकुशल बरामद किया। महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला सुमन देवी ने बताया कि बालक ने खुद को अनाथ बताया था जिस पर उसे अपने पास रखा, नए कपड़े भी दिलवाए। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया पिता की डांट से नाराज होकर बालक भरथना चला गया था, वहां उसकी बुआ रहती हैं। लेकिन वह एक महिला के घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed