सिरफिरे आशिक ने सोशल मीडिया पर डाले अश्लील मैसेज, उसके बाद हुआ ये सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती और उसके मंगेतर के घर आसपास आपत्तिजनक पैंफ्लेट चस्पा कर दिए। इससे परेशान युवती ने सोमवार को बिठूर थाने में तहरीर दी। रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की बेटी ने पुलिस को बताया कि एक सिरफिरा उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है, जिसे वह नहीं जानती है।
उसकी शादी नौबस्ता इलाके में तय होने का पता चलने पर नाराज युवक उसे बदनाम कर शादी तुड़वाने की कोशिश में लगा है। ये सिरफिरा 6 जुलाई को होने वाली उसकी शादी तुड़वाना चाहता है। इससे वह और उसका परिवार परेशान है। युवती को शक है कि मुहल्ले के किसी युवक या पूर्व सहपाठी ने यह हरकत की है, लेकिन वह कौन है और कहां रहता है, वह नहीं जानती।
बिठूर थानाध्यक्ष के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मानहानि और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी दबोचा जाएगा।