{"_id":"5d1e188d8ebc3e3cb232a5ad","slug":"boy-death-due-to-electric-current-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन दिन से टूटी पड़ी एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन दिन से टूटी पड़ी एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा हंगामा
Thu, 04 Jul 2019 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jul 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के माधौनगर में तीन दिन पहले आंधी से टूटे बिजली के हाईटेंशन लाइन के तार में करंट की चपेट में बाइक सवार मौसेरे भाई आ गए। सेवानिवृत्त होमगार्ड के 18 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर हंगामा काटा।
परिजनों और गांव वालों ने मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झुलसे युवक को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। माधौनगर निवासी किशन कुमार उर्फ घस्सू (18) गुरुवार सुबह अपने नलकूप पर पिता को चाय देने बाइक से जा रहा था।

साथ में एक दिन पहले आया मौसेरा भाई राधे उर्फ शिवराम (19) पुत्र करन सिंह निवासी मधई नगला भी था। गांव के बाहर मझैइया मार्ग पर गजेंद्र सिंह की कोठरी के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसमें करंट आ रहा था। इस पर बाइक चढ़ गई। तार उछलने से यह करंट की चपेट में आ गए।
परिजन इन्हें निजी वाहन से मेडिकल कालेज ले गए। यहां किशन कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर जुटी भीड़ हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह व पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।