{"_id":"5d0e53aa8ebc3e3c746f2e61","slug":"boy-dead-body-found-hanged-on-tree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला था किशोर का शव, पिता ने लगाया रंजिश में हत्या का आरोप लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला था किशोर का शव, पिता ने लगाया रंजिश में हत्या का आरोप लगाया
Sat, 22 Jun 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर झूलता मिला था किशोर का शव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के जलालपुर गांव स्थित एक बाग में शुक्रवार को पेड़ से लटका मिला किशोर का शव के मामले में शनिवार को उसके पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
बरौर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी नरेंद्र सचान का गांव के बाग में शुक्रवार को गमछे के सहारे पेड़ से सैदलीपुर गांव निवासी कुंवर लाल संखवार के पुत्र प्रदीप (15) का शव लटकता मिला था। दुर्गंध आने के कारण शव दो दिन पुराना होने का कयास लगाया गया था।

पुलिस एवं फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की थी। किशोर के पिता ने बताया कि पुत्र प्रदीप बुधवार की सुबह मवेशी चराने गया था। शाम को वापस न आने पर उसकी तलाश की गई थी। इसके बाद कैलई निवासी वंशलाल व छोटे मवेशी हांककर उसके घर छोड़ गए थे।
पूछने पर इन लोगों ने बताया कि प्रदीप नींबू तोड़ने की बात कह रहा था। इधर, किशोर के पिता ने तीन लोगाें के खिलाफ रंजिशन हत्या करके पेड़ में लटका देने का आरोप लगाया है। थाना इंजार्च सुखवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।