फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   boy and girl of class 9th and 10th fall in love

लड़का कक्षा नौ का छात्र तो लड़की दसवीं पास, दोनों में हुआ प्यार अब मौत से जूझ रही वो

Wed, 15 Jan 2020 03:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Jan 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
boy and girl of class 9th and 10th fall in love
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में औंग थाने के एक गांव में शादी से मना करने पर एक नाबालिग लड़की ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। लड़का भी नाबालिग है। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने फिलहाल आरोपी लड़के के पिता व मां को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


मामला निषाद बिरादरी का है। दोनों परिवार एक ही मजरे में रहते हैं। लड़का कक्षा नौ का छात्र है और लड़की दसवीं पास कर पढ़ाई छोड़ चुकी है। दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। औंग प्रतिनिधि के मुताबिक लड़की ने बदनामी व प्रेम प्रसंग की चर्चा हर ओर होने पर लड़के से शादी कर लेने पर जोर दिया था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक पांच दिन पहले यह तय हुआ था कि बुधवार को इलाके के एक मंदिर में दोनों की शादी कर दी जाएगी। पर, लड़की ने बुधवार सुबह खेत में बने अपने भाई के घर में पहुंचकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के समय भाई खेत में और भाभी जंगल की ओर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के शोर मचाने पर लोग जुटे। आसपास के घर भी आग के चपेट में आता देख लोगों ने मिलजुल कर आग पर काबू पाया। एंबुलेंस-108 से लड़की को हैलट कानपुर भेज दिया गया। लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि उसे शाम को पता चला कि लड़का व उसके माता-पिता शादी नहीं करना चाह रहे हैं।

इस पर उसने फोन किया तो कहा गया कि वह शादी नहीं करेंगे। सुबह फिर जब कहा कि बड़ी बदनामी हो रही है, शादी कर लो, इसके सिवा कोई दूसरा चारा नहीं है। इस पर भी लड़के और उसके लोगों ने मना कर दिया। तब आग लगा ली, और कोई चारा बचा ही नहीं था।

लड़की ने अपने इस कृत्य के लिए लड़के, उसके पिता, उसकी मां, उसके भाई, भाभी को भी आरोपी बनाया है। एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि इस मामले में लड़की के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। लड़के के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed