{"_id":"6ac01c4bb7deda701f0c6103","slug":"bowlers-dominated-the-up-under-23-trials-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157891-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी अंडर-23 ट्रॉयल में गेंदबाजों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी अंडर-23 ट्रॉयल में गेंदबाजों का रहा दबदबा
विज्ञापन
कानपुर। कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी के मुकाबले 12 अक्तूबर से खेले जाएंगे। टीम के चयन के लिए शुक्रवार को शहर के कमला क्लब और मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल मुकाबले खेले गए। इसमें गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कमला क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहली पारी में गेंदबाजों का दबदबा रहा। टीम ए ने टीम बी को लंच से पहले ही आउट कर दिया। बल्लेबाजी में उन्होंने मैदान के चारों को शॉट मारकर अपने चयन की दावेदारी मजबूत की। कानपुर से चार खिलाड़ियों कार्तिकेय मिश्रा, आकाश त्रिवेदी, अंश तिवारी और शाश्वत बंधोह ने हिस्सा लिया।
वहीं, शनिवार को होने वाले मैचों के लिए कानपुर के अमन चौहान, अभिषेक यादव, युवराज पांडेय और अनमोल पांडेय के नाम शामिल हैं। कमला क्लब में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के लिए प्रवीण कुमार और रिजवान शमशाद को जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि चंद्रा क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों के कौशल को कपिल पांडेय और मोहम्मद आमिर ने परखा।