फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Both the students who shot the teacher arrested, the brother in law and brother were also arrested

Kanpur: शिक्षक को गोली मारने वाले दोनों छात्र गिरफ्तार, शरण देने वाले बहनोई और भाई को भी पकड़ा

Sat, 28 Oct 2023 12:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने स्कूल में गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कन्नौज में छिपे थे। वहीं, आरोपियों को शरण देने वाले में बहनोई और भाई को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Both the students who shot the teacher arrested, the brother in law and brother were also arrested
शिक्षक को गोली मारने वाले दोनों छात्र कन्नौज से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चौबेपुर के इंटर कॉलेज में सहपाठी छात्रा पर टिप्पणी करने पर शिक्षक ने कक्षा नौ के छात्र को डंडे से पीट दिया। बदला लेने के लिए कॉलेज में ही पढ़ने वाले छात्र के बड़े चचेरे भाई ने शिक्षक पर तमंचे से दो फायर झोंक दिए। गोली शिक्षक के गले को छूते हुए निकल गई।

विज्ञापन

वहीं, एक अन्य छात्रा के पैर में भी छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी। गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी दोनों छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कन्नौज में छिपे थे।
विज्ञापन

वहीं, आरोपियों को शरण देने वाले में बहनोई और भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि थाना क्षेत्र में बंदीमाता रोड पर ब्लॉक गेट के सामने भजन लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर काॅलेज है। यहां बहलोलपुर मंधना गांव निवासी विकास तिवारी शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो बदला लेने की तैयारी कर ली
गुरुवार को कॉलेज की एक छात्रा ने शिक्षक से नौवीं कक्षा के छात्र पर छेड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। शिक्षक ने छात्र को डांटा और पीट दिया। यह बात इसी कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ने वाले चचेरे भाई को पता चली, तो बदला लेने की तैयारी कर ली।

शिक्षक व छात्रा हो गए थे घायल
शुक्रवार सुबह 7:30 बजे छात्र अपने चचेरे भाई के साथ कॉलेज गेट पर शिक्षक का इंतजार करने लगा। जैसे ही शिक्षक विकास तिवारी काॅलेज पहुंचे तो छात्र के भाई ने कमर में लगा तमंचा निकालकर उनपर फायर झोंक दिया। दो गोलियां चलने से शिक्षक व पास में मौजूद छात्रा आकांक्षा शुक्ला भी घायल हो गई।

भगदड़ में भाग निकले थे दोनों छात्र
गोलियां चलते ही कॉलेज गेट पर अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर दोनों छात्र मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कॉलेज में दुस्साहसी वारदात पर सीपी आरके स्वर्णकार, डीसीपी पश्चिम विजय ढुल पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed