फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   both legs cut and thrown into the drum

दोनों पैर काटकर शव को ड्रम में भरकर फेंका, बदन पर नहीं थे कपड़े 

Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
both legs cut and thrown into the drum
डेमो
कानपुर के महाराजपुर में सोमवार रात कुछ लोग हाईवे पर प्रेमपुर मोड़ के पास प्लास्टिक का ड्रम फेंककर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो देखा कि ड्रम के अंदर एक अधेेड़ का निर्वस्त्र शव पड़ा है। अधेड़ के शव को दोनों पैर काटकर ड्रम में भरा गया था। शव करीब तीन दिन पुराना है। चेहरा विकृत हो चुका है। जिस वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

 
पुलिस को शव के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। गले में रस्सी के निशान पाए गए हैं। इससे यह अंदाज लगाया जा रहा है कि अधेड़ को पीटने के बाद उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद हत्यारों ने उसके लाश को ड्रम में भरने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे तो घुटने तक पैर काटने के बाद शव को ड्रम मेें भरकर हाईवे के किनारे फेेंक गए। अधेड़ के चेहरे को भी जलाने की कोशिश की गई, लेकिन चेहरा ज्यादा जला नहीं। शव के काले पड़ जाने से यह संभावना जताई जा रही है कि हत्या से पहले अधेड़ को जहर भी खिलाया गया है। इस बारे में एसओ तुलसीराम पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन


आशनाई में हत्या का शक 
पुलिस भी मान रही है कि इस तरह की नृशंस हत्या में ज्यादातर आशनाई का मामला ही सामने आता है। एसओ तुलसीराम पांडेय भी शुरुआती जांच के आधार पर यही मान रहे हैं। उनका कहना है कि अधेड़ की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पहिया गाड़ी से आए थे हत्यारे 
पुलिस को प्रेमपुर मोड़ पर जहां ड्रम पड़ा मिला है, वहां पर चार पहिया गाड़ी के टायर के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि हत्यारे चार पहिया गाड़ी से ड्रम को फेंककर भाग गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन कुछ पता नहीं चला है।

डेढ़ महीने पहले मिला था महिला का शव
डेढ़ महीने पहले बोरे में महिला का शव मिला था। रेप के बाद महिला की हत्या करने का शक जताया गया था। वह महिला कौन थी, इस बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। 

 
आसपास नहीं है बस्ती
प्रेमपुर मोड़ के पास बस्ती नहीं है। जिस वजह से हत्यारे शव को ड्रम में भरकर फेंककर चले गए और किसी ने नहीं देखा। हालांकि, पुलिस हाईवे पर पेट्रोलिंग करने के दावे करती रहती है।

-प्रेमपुर मोड़ पर हाईवे के किनारे मिला निर्वस्त्र शव
-शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं
-हत्या के बाद पैरों को काटकर ड्रम में भरा गया शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed