{"_id":"5994363f4f1c1b9b5d8b45d8","slug":"bomb-threat-to-som-dutt-plaza-market-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फोन पर मिली मार्केट को बम से उड़ाने की धमकी, 3 घंटे तक परेशान रहे पुलिस ऑफिसर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फोन पर मिली मार्केट को बम से उड़ाने की धमकी, 3 घंटे तक परेशान रहे पुलिस ऑफिसर्स
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में सोमदत्त प्लाजा मार्केट को उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में पुलिस को सोमदत्त प्लाजा मार्केट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके फौरन बाद भारी संख्या में पुलिस टीम मार्केट पहुंच गई और बंद मार्केट में बारीकी से एक-एक चीज की तलाशी लेने लगी। काफी देर तक छानबीन करने के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं मिला।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर करीब 11.30 बजे डायल 100 पर ये धमकी दी गई। इसके बाद सोमदत्त प्लाजा में मौजूद 200 दुकानों को खाली कराया गया। दुकान वाले आनन-फानन बाहर आए। इसके बाद पुलिस वाले छानबीन में जुट गए।
इस दौरान बाहर खड़े लोग बम होने के कयास लगाते रहे। कई लोग इसे आतंकी साजिश भी बता रहे थे। फिलहाल पुलिस को बम नहीं मिला है और इसे अफवाह के तौर पर भी देखा जा रहा है। डीआईजी सोनिया सिंह ने बताया कि फिलहाल कॉम्पलेक्स में कुछ नहीं मिला है। लेकिन चेकिंग अभियान जारी है। जिस नम्बर से फोन किया गया उसे भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।