फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bollywood stars in Bithoor festival

बॉलीवुड सितारों से सजी बिठूर महोत्सव की महफिल

Sat, 22 Dec 2018 01:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Dec 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars in Bithoor festival
बिठूर महोत्सव
कानपुर में बिठूर महोत्सव के समापन से एक दिन पूर्व शुक्रवार की संध्या बॉलीवुड सितारों के नाम रही। फिल्मों में अपनी आवाज से श्रोताओं को दीवाना बनाने वाले कलाकारों ने महोत्सव में आए दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े सात बजे मुंबई से आई गायिका सलोनी ठक्कर ने फिल्म किस्मत में आशा भोसले का गाया हुआ गीत आओ हुजूर तुमको सितारों में लू चलूं, सुनाया। सलोनी की कशिश भरी आवाज को सभी ने पसंद किया।
विज्ञापन


सलोनी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए बाजीराव मस्तानी फिल्म के गीत दीवानी मस्तानी हो गई सुनाया। जग ढूंढया तेरे जैसा न कोई सुनाया तो दर्शकों ने तालियां बजाकर साथ दिया। इसके बाद सलोनी ने कई और गाने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood stars in Bithoor festival
बिठूर महोत्सव
सलोनी ठक्कर मेरठ की रहने वाली हैं। इन्होंने एम टीवी पर आने वाले अन प्लग्ड 6 में सुखविंदर सिंह के साथ अपनी गायिका का लोहा मनवाया है। स्टार प्लस के सीरियल नामकरण और वीरे की वेडिंग फिल्म के टाइटल गीत गाये हैं।

सलोनी के बाद हर्षित सक्सेना ने साथी कलाकारों के साथ मंच पर धमाल मचाया। उन्होंने खईके पान बनारस वाला, एक हसीना थी एक दीवाना था, क्योंकि तुम ही हो, हाले दिल तुझे सुनाता, तेरे संग यार इश्क बहारा, जैसे कई गीत गाकर माहौल में गर्मी पैदा की।

हर्षित लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने फिल्म मर्डर दो, तीस मार खां, वेलकम बैक, सुपर नानी के गीतों को अपनी आवाज दी है। 2007 में हर्षित ने वाइस ऑफ इंडिया, 2008 में जो जीता वही सिकंदर और 2010 में म्युजिक का महामुकाबला जीता।

Bollywood stars in Bithoor festival
बिठूर महोत्सव
सुरेश अलबेला ने भी किया लोटपोट
बालीवुड नाइट की आखिरी कलाकार के रूप में सुरेश अलबेला ने जब माइक संभाला तो लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता अलबेला ने वर्तमान राजनीति को लेकर कई व्यंग्य कहे। पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर भी उन्होेंने चोट की।

कहा कि, पेट्रोल का पारा जनता का मनोबल तोड़ रहा है, भ्रष्टाचार मिल्खा सिंह से तेज दौड़ रहा है’। राहुल गांधी पर भी व्यंग्य किया। कहा कि बिठूर में जो कलाकार टिक जाता है, उसका माल पूरे देश में बिक जाता है।

भीड़ तो थी लेकिन शहर की नहीं थी
बिठूर महोत्सव के चौथे दिन भी अच्छी भीड़ थी। पूरा पंडाल भरा था। व्यवस्था भी अच्छी की गई थी। बस कमी इतनी थी कि रंगारंग कार्यक्रम में कनपुरियों की कमी थी। शहर से बहुत कम दर्शक पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी पहुंचे। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत और मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने दोनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed