{"_id":"580b165b4f1c1b1030705245","slug":"bollywood-now-felt-kanpuria-pan-masala-james-bond-brosnn-fly-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब हॉलीवुड़ को लगा ‘कनपुरिया पान मसाला’, ‘जेम्स बॉन्ड’ भी चकराये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब हॉलीवुड़ को लगा ‘कनपुरिया पान मसाला’, ‘जेम्स बॉन्ड’ भी चकराये
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
‘जेम्स बॉन्ड’ ब्रॉसनन के इस एड के बाद मची खलबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा, शम्मी कपूर, संजय दत्त, फरदीन खान जैसे बॉलीवुड सितारों को पान मसाला का स्वाद चखाने वाली भारतीय पान मसाला कंपनियों ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड को ‘चकराना’ शुरू कर दिया है। हाल ही में आए कानपुर की एक पान मसाला कंपनी के विज्ञापन में हॉलीवुड स्टार पियर्स ब्रॉसनन (जेम्स बॉन्ड) गुटखा खाने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
इस विज्ञापन के बाद बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्रीज के अलावा पान मसाला इंडस्ट्रीज में भी खलबली मची हुई है।
ब्रॉसनन का कहना है कि “मेरे साथ धोखा किया गया। मैने कभी तंबाकू उत्पाद का विज्ञापन नहीं किया। मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ कि कानपुर की एक पान मसाला कंपनी अपने उत्पाद के प्रोमोशन के लिए अनाधिकृत रुप से मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही है। मैंने भारत में कभी भी ऐसे उत्पाद के प्रोमोशन के लिए करार नहीं किया होता जो सेहत के लिए हानिकारक है।'
पीपल मैगजीन को जारी एक एक्सक्लूसिव बयान में ब्रॉसनन ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक प्रॉडक्ट के विज्ञापन के लिए हामी भरी थी। इसे उनके सामने 'पूरी तरह नैचुरल, बिना तंबाकू-सुपारी या किसी भी हानिकारक पदार्थ वाले' प्रॉडक्ट के तौर पर पेश किया गया।ब्रॉसनन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट में यह लिखा था कि वह 'सांसों को ताजगी बढ़ाने और दांतों को सफेद' करने वाले प्रॉडक्ट का विज्ञापन करेंगे।
विज्ञापन
यह भी नहीं बताया गया कि इसमें ऐसा पदार्थ मिला होगा, जिसकी वजह से इसे खाने के बाद आपकी लार लाल रंग की हो जाएगी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर पियर्स ब्रॉसनन को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं।
उधर इस मामले पर कंपनी की ओर से अलग ही प्रतिक्रिया आई है कंपनी का कहना है कि ब्रॉसनन के साथ कोई भी धोखा नहीं हुआ है। एग्रीमेन्ट के अनुसार ही एड निकाला गया।