{"_id":"602268f18ebc3e4c7f240e48","slug":"bolero-overturned-in-a-ditch-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बाइक को टक्कर मार खाई में पलटी बोलेरो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बाइक को टक्कर मार खाई में पलटी बोलेरो, एक की मौत
Tue, 09 Feb 2021 04:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मार खाई में पलटी बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संडीला मार्ग पर बाइक सवार बबलू (45) और रामदास (36) को टक्कर मारने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना में बबलू की मौत हो गई, जबकि रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम भजेहटा के बाहर मल्लावां-संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने में लगी हुई है।