{"_id":"652ee11b61f02d40730dbc15","slug":"body-removed-from-factory-gate-18-hours-after-receiving-compensation-kanpur-news-c-220-1-akb1003-4262-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुआवजा मिलने के 18 घंटे बाद फैक्ट्री के गेट से हटाया गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुआवजा मिलने के 18 घंटे बाद फैक्ट्री के गेट से हटाया गया शव
Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की सोमवार को मौत हा गई थी। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर शव रखकर हंगामा किया। 18 घंटे चले हंगामे के बाद मंगलवार दोपहर मृतक के परिवार को 5.20 लाख रुपये मुआवजा दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के सरगांव निवासी जय सिंह (35) पुत्र गुरदीन जैनपुर स्थित एक फैक्ट्री में पांच साल से काम कर रहा था। सोमवार सुबह काम के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के शाम छह बजे फैक्ट्री के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पूरी रात फैक्ट्री प्रबंधन और परिवार के बीच मुआवजे की बात चलती रही। मंगलवार सुबह नायब तहसीलदार रविंद्र मिश्रा और लेखपाल विजय प्रताप फैक्ट्री पहुंचे। लंबी चली बातचीत में दोपहर 12 बजे फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक की पत्नी और बच्चे के नाम पर ढाई-ढाई लाख रुपये और अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये दिए तो मामला शांत हुआ। कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 5.20 लाख रुपये का मुआवजा परिवार को दिया गया है। इसके बाद शव हटाकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया है।