{"_id":"60b473fe8ebc3eb602032b10","slug":"body-of-the-accused-of-gang-misdeed-of-a-minor-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेड़ से लटका मिला नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का शव, हाथों में चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पेड़ से लटका मिला नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का शव, हाथों में चोट के निशान
Mon, 31 May 2021 11:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 May 2021 11:13 AM IST
सार
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में नामजद आरोपी का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के हाथों में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुधौरा गांव के बाहर एक बोर के पास युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में नामजद आरोपी था। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों पर मारपीट कर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस को शव के हाथों में चोट के निशान मिले हैं।
घटना से गुस्साए परिजनों ने शव नहीं उतारने दिया। मौके पर पहुंचे सीओ, तहसीलदार के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।