फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of polytechnic student found on Mainpuri railway track; female student found in critical condition

इटावा: मैनपुरी रेलवे ट्रैक पर पॉलीटेक्निक छात्र का शव मिला, छात्रा गंभीर हालत में मिली

Thu, 01 Oct 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 01 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Body of polytechnic student found on Mainpuri railway track; female student found in critical condition
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी रेलवे ट्रैक पर बुधवार रात मालगाड़ी की चपेट में एक युवक और किशोरी के चपेट में आ गए। सूचना पर आरपीएफ की टीम ने जांच की तो युवक का शव मिला, जबकि गंभीर हालत में एक किशोरी मिली। दोनों पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्रा हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग में मालगाड़ी के सामने आकर जान देने का प्रयास किया है। छात्र के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सीओ सिटी अवनीश सिंह ने बताया कि रात करीब 8:54 पर सूचना मिली कि मैनपुरी जाने वाली मालगाड़ी की चपेट में एक युवक और किशोरी आए हैं। इस पर टीम मौके पर गई तो पिलर संख्या 16-17 के पास एक छात्रा गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिली। इस पर टीम गई तो पिलर संख्या 17-18 के पास एक छात्र का शव मिला। छात्रा के पास मिले मोबाइल से मिले नंबरों पर संपर्क करने पर उसकी पहचान पॉलीटेक्निक में मैकेनिकल्स की दूसरे वर्ष की छात्रा के रूप में हुई। पता चला कि वह औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह कॉलेज के छात्रावास में ही कमरा नंबर दो रह रही थी। सूचना पर स्कूल स्टाफ और छात्राओं ने पहुंचकर जानकारी की। छात्रा की एक सहेली ने बताया कि वह शाम लगभग साढ़े छह बजे निकली थी।
विज्ञापन


वहीं लड़के की पहचान रोहन (19) निवासी पुराना भरथना के रूप में हुई है। उसके पिता सुनील श्रीवास्तव बकेवर बिजली घर में एसएसओ के पद पर तैनात थे। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे रोहन के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने बताया कि रोहन अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। रोहन बचपन से ही अपने नाना महेश चंद के साथ रह रहा था। उसके नाना फफूंद निवासी हैं और आईटीआई चौराहे सूत मिल के पास रहते हैं। सीओ सिटी अवनीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी को गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया है। दोनों एक कॉलेज के छात्र हैं। प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच कर रहे हैं। छात्रा का फोन मिला है। छात्र के फोन का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन ने घटना वाले दिन शाम पांच बजे अपने नाना से बात की थी। शाम साढ़े पांच बजे नाना ने रोहन के पिता सुनील को फोन किया। उन्होंने बताया कि रोहन का फोन नहीं उठ रहा है। रात नौ बजे परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी मिली। रोहन के पिता ने अपने बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed