{"_id":"5eb0f25c8ebc3e90a93913c2","slug":"body-of-missing-teenager-found-buried-parents-still-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: दफन मिला लापता किशोरी का शव, माता-पिता अभी भी गुमशुदा, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: दफन मिला लापता किशोरी का शव, माता-पिता अभी भी गुमशुदा, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 05 May 2020 10:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालागाढ़ा से लापता दंपती और पुत्री में से पुत्री नीलम उर्फ मनचली (17) का शव गर्रा नदी के निकट जमीन में दफन मिला। गोपनीय जानकारी मिलने पर शाहबाद के कोतवाल महेश चंद्र पांडे ने डीएम की अनुमति से गर्रा के किनारे खुदाई कराई तो देर रात शव बरामद हुआ।
पूरे प्रकरण में ग्राम कालागाढ़ा निवासी लालाराम ने सोमवार को शाहबाद कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र राजीव, पुत्रवधू और पोती मनचली उर्फ नीलम दवा लेने की बात कह कर घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे हैं।
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। कोतवाल के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मृतका के माता-पिता अभी भी लापता हैं।