फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   body of a teen girl found hanging in kanpur dehat

यूपी: मंदिर में घंटे से बंधे फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, बैग में रखा था ये सामान

Mon, 20 Jul 2020 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jul 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
body of a teen girl found hanging in kanpur dehat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर देहात के रसूलाबाद में टांड़ापुर की एक किशोरी का शव सोमवार को फत्तेपुर गांव के शिव मंदिर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पास में एक बैग रखा था। इसमें जेवरात के साथ तीन जोड़ी कपड़े व दो मोबाइल मिले हैं। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतका के पिता किसान हैं।
विज्ञापन


राम कुमार की बेटी सीमा (16) का शव पास के शिव मंदिर के अंदर फांसी पर लटका मिला। उसने एक साल पहले हाईस्कूल पास किया था। इसके बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। रात 12:30 बजे मां की नींद खुली तो सीमा बिस्तर पर नहीं मिली। यह देख उसने घर के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


छात्रा के भाई नरेंद्र ने पुलिस को रात में ही सूचना दी। परिजन भी छात्रा को ढूंढने के लिए निकल पड़े। सोमवार सुबह पड़ोस के फत्तेपुर गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में एक लड़की का शव लटके होने की जानकारी परिजनों को मिली। पिता राम कुमार व भाई नरेंद्र पहुंचे। उन्होंने उसकी शिनाख्त सीमा के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का शव मंदिर के अंदर घंटे टांगने वाली जंजीर से दुपट्टे के सहारे बंधा था। गर्दन का हिस्सा ऊपर की तरफ था। बाकी हिस्सा जमीन पर ही रखा था। ग्रामीणों ने इस पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने कहा कि दुपट्टे का कपड़ा खिंचावदार होने की वजह से शव जमीन तक आ गया है।

परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मंदिर के अंदर बैग मिला है। इसमें पांच सौ रुपये, एक जोड़ी चांदी की तोड़ियां, सोने का मंगलसूत्र, नाक की कील व उसके तीन जोड़ी कपड़े मिले हैं। सीओ रामशरण सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। छानबीन की जा रही है।

भाई के मोबाइल का गायब मिला सिम
परिजनों के मुताबिक सीमा के पास एक भी मोबाइल नहीं था। फिर भी उसके बैग में दो मोबाइल मिले हैं। इसमें एक मोबाइल उसके भाई विकास का है। दूसरे मोबाइल के बारे में परिजन जानकारी नहीं दे सके। भाई के मोबाइल का सिम गायब है। सीमा के पांच भाई व तीन बहनें हैं। घटना के बाद मां केशकली, भाई नरेंद्र, श्याम सिंह, अनुज, विकास, अंकित, विवाहित बहनें गड़्डी, आशा और मंजू का रोकर बुरा हाल है।

शिव मंदिर में नहीं हो सका पूजन 
फत्तेपुर गांव के बाहर स्थित शिवमंदिर में सावन में गांव के लोग जलाभिषेक व पूजन करते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को सुबह जल्दी गांव की रोशनी जलाभिषेक करने पहुंची तो मंदिर के अंदर दाखिल होते ही शव देख उसकी चीख निकल गई। मंदिर में कोई पुजारी नहीं रहता है। उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 11 बजे तक पुलिस की छानबीन चलती रही। इससे शव वहीं रखा रहा। ग्रामीण पूजन नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed