{"_id":"5a086d424f1c1b87698baef3","slug":"bodies-of-young-girl-found-in-forest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिले युवतियों के शव, टेढ़े चाकू और नौ अंक के मोबाइल नंबर से हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में मिले युवतियों के शव, टेढ़े चाकू और नौ अंक के मोबाइल नंबर से हो सकता है खुलासा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल की झाड़ियों में रविवार की शाम को मवेशी चराकर लौट रहे कुछ चरवाहों ने दो शव देखे तो रोंगटे खड़े हो गए। युवतियों की गला रेतकर हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों के साथ दुष्कर्म कर शव फेंकने की भी आशंका जताई गई है।
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र के जंगल में दो युवतियों की गला रेतकर हत्या की गई इसके बाद शव फेंक आरोपी फरार हो गया है। एक स्थान पर दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है। प्रयास के बावजूद दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों युवतियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई गई है। दोनों के साथ दुष्कर्म कर शव फेंकने की भी आशंका जताई गई है।

दोनों युवतियों की उम्र लगभग 18 से 25 के बीच है
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेहकेशरूआ पटा के बीच सुअरगढ़ा के जंगल की झाड़ियों में रविवार की शाम को मवेशी चराकर लौट रहे कुछ चरवाहों ने दो शव देखे तो रोंगटे खड़े हो गए। गांव आकर ग्रामीणों को जानकारी दी इसके बाद पुलिस सूचना दी गई। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। आस पास के ग्रामीणों को बुलाकर शव शिनाख्त का प्रयास कराया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। ज्यादातर लोगों ने यही कहा कि इस क्षेत्र की दोनों नहीं है। कहीं से लाकर इन्हें मारकर फेंका गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवतियों की उम्र लगभग 18 से 25 के बीच है। एक ने जींस व टाप और दूसरे ने लैगिग सूट पहना है। फिलहाल तो दुष्कर्म की आशंका नहीं है लेकिन मेडीकल कराया जाएगा। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। मौके से एक टेड़ा चाकू बरामद मिला है। जिससे लगता है कि किसी के परिवार का भी मामला हो सकता है। इसके लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं और जांच शुरु कर दी गई है। संभावना है कि हत्या सुबह की गई हो। कहीं से यहां आकर इस घटना को अंजाम दिया गया हो।
मृतकों में एक की जेब से एक कागज का टुकड़ा मिला है। जिसमें एक मोबाइल नंबर मिला है लेकिन उसमें एक अंक कम है जिससे फोन कहीं नहीं लग रहा है। शव शिनाख्त के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। इसके लिए आस पास की जिला पुलिस की मदद ली जा रही है। जिस थानाक्षेत्र से दो युवतियां गायब होंगी तो उसकी शिनाख्त होगी।