फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bodies of three children and mother found in the house police caught  father who was about to commit suicide

UP: तीन बच्चों और मां के शव घर में मिले, जान देने जा रहे पिता को पुलिस ने पकड़ा, फोन पर लगाया मौत का स्टेटस

Tue, 12 Nov 2024 04:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Nov 2024 04:35 AM IST
सार

Etawah News: पुलिस को अंदेशा है कि मुकेश यानी पिता ही घटना को अंजाम देकर खुद जान देने जा रहा था। फिलहाल मुकेश को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक ही घर में मां और तीन बच्चों के शव मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bodies of three children and mother found in the house police caught  father who was about to commit suicide
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी को जीआरपी ने आत्महत्या के प्रयास में जंक्शन के पास स्थित रेलवे ट्रैक से पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति की पत्नी और तीन बच्चों की मौत की जानकारी मिली। इस पर पुलिस में खलबली मच गई।

विज्ञापन

रात लगभग 10 बजे घर पहुंची पुलिस को महिला और उसके तीन बच्चे मृत अवस्था में पड़े मिले। प्रथम दृष्टया सभी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की बात सामने आ रही है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि पति ने ही पत्नी और बेटी के फोन पर स्टेटस लगाकर और 112 पर पुलिस को पत्नी, तीनों बच्चों के जहर खाकर जान देने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

पत्नी और बेटी के फोन पर लगाया मौत का स्टेटस
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) संयुक्त परिवार के साथ रहते है। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है। सोमवार रात करीब 08:20 मिनट पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया।

पुलिस ने मुकेश को सुसाइड का प्रयास करते पकड़ा
बताते हैं कि इस बीच उसने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन स्विच ऑफ कर लिया। कोतवाली पुलिस सूचना देने वाले की तलाश ही कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने जंक्शन स्टेशन के पास से मुकेश को आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन

भूतल पर मिले रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव
पूछताछ में आरोपी ने अपने पत्नी और बच्चों के मरने की जानकारी दी। इस पर करीब 10 बजे कोतवाली पुलिस घर पर पहुंचे। घर के भूतल पर बने कमरे में पुलिस को रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर बने कमरे में काव्या का शव पड़ा मिला।

देर रात तक चलती रही जांच
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सूचना पर एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ सिटी अमित कुमार, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल देर रात तक कर रहे थे। बताते हैं कि भाव्या मुकेश के पहली पत्नी की बेटी है।

सराफा कारोबारी शक के दायरे में
पुलिस को अंदेशा है कि मुकेश ही घटना को अंजाम देकर खुद जान देने जा रहा था। फिलहाल मुकेश को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक ही घर में मां और तीन बच्चों के शव मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed