{"_id":"57605f514f1c1beb7111b9b9","slug":"board-up-in-the-race-for-city-of-iit-topper-backward","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी की रेस में पिछड़े यूपी बोर्ड के सिटी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी की रेस में पिछड़े यूपी बोर्ड के सिटी टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोष सिंह
कानपुर। बोर्ड के टॉपर्स का कठिन कंपटीशन में उम्दा प्रदर्शन स्वाभाविक होता है लेकिन इसे दुर्योग ही कहा जा सकता है कि हाल में आए जेईई एडवांस के नतीजों में यूपी बोर्ड के टॉपर्स धमक नहीं बना सके। कुछ तो
एडवांस से पहले की जेईई मेंस ही क्वालीफाई नहीं कर सके।
जेईई एडवांस के रिजल्ट में यूपी बोर्ड के टॉप-5 सिटी टॉपर का नाम नहीं है। सबसे अच्छा रिजल्ट देने वाले शिवाजी इंटर कॉलेज केशव नगर के स्टूडेंटों को भी सफलता नहीं मिल सकी है। इस कॉलेज ने सबसे ज्यादा सात टॉपर (96.4 से 96 फीसदी मार्क्स) दिए। संयुक्त रूप से शहर की थर्ड टॉपर रहीं छात्राएं जेईई मेन तक क्वालीफाई नहीं कर सकीं। इस एग्जाम के बाद ही आईआईटी की प्रवेश परीक्षा (एडवांस) का पेपर देने को मिलता है। चौथा स्थान हासिल करने वाली छात्रा भी एडवांस का पेपर नहीं दे सकी है। यही नहीं यूपी बोर्ड के सिटी टॉपर को भी जेईई एडवांस में सफलता नहीं मिली है। जय नारायण विद्या मंदिर के इस टॉपर को इंटरमीडिएट में 97.20 फीसदी मार्क्स मिले।
ओंकारेश्वर स्कूल से पढ़कर जेईई मेन में 125 मार्क्स लाने और यूपी बोर्ड से शहर के सेकेंड टॉपर बनने वाले छात्र को भी आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि इस कॉलेज के नीलेश वर्मा ने फिजिकली डिसेबिल्ड की ओबीसी कैटेगरी में आल इंडिया की पहली रैंक हासिल करके शहर का मान बढ़ाया है। स्टूडेंट मलखान का भी सेलेक्शन हुआ है। फुफुवार सरसौल के शंकरानंद इंटर कॉलेज के तीन स्टूडेंटों को 96-96 फीसदी मार्क्स के साथ सिटी की टॉप-10 पोजिशन मिली लेकिन एक भी सेलेक्शन जेईई मेन या फिर एडवांस में नहीं हो सका।
विज्ञापन
जेईई एडवांस में बीएनएसडी के 18 स्टूडेंट सफल
इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुछ खास न कर पाने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के 18 स्टूडेंटों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है। इन सबको काउंसलिंग में बुलाया जाएगा। विवेक सिंह की रैंक 1268 और रूपल गौतम की 2100 है।