{"_id":"5cffe988bdec22070f6811ac","slug":"blood-wars-between-villagers-and-groom-family-for-dance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद गाने पर डांस के लिए ग्रामीणाें की बरातियों से खूनी जंग, दूल्हा समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनपसंद गाने पर डांस के लिए ग्रामीणाें की बरातियों से खूनी जंग, दूल्हा समेत 12 घायल
Wed, 12 Jun 2019 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बरात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरात में मन के गाने पर डांस करने को लेकर ग्रामीणों व बरातियों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चल गए। इससे दूल्हे व उसके पिता समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सात घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में फेरे व सुबह विदाई हुई। दूल्हे के पिता ने लूट का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
मेरापुर थाना क्षेत्र के कुरार गांव निवासी रामौतार के बेटे पंकज की शादी फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी नरेश चंद्र की बेटी मधु से तय हुई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे बरात चढ़ने के दौरान बरातियों व ग्रामीणों में पसंद का गाना बजवाने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बरात में आए बच्चों को घरों में घसीट कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद शादी करने को तैयार नहीं था वर पक्ष
इस पर बराती भी उनके घरों में घुस गए।इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। बरातियों ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। घटना में दूल्हा पंकज, उसके पिता रामौतार, ममेरा भाई रिंकू, चचेरा भाई सनी, सचिन, सोनू, दुल्हन का भाई राजेश समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद मारपीट बंद हुई। इसके बाद वर पक्ष शादी करने को तैयार नहीं था।
सूचना पर रात करीब दो बजे नवाबगंज एसओ फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रात में ही दूल्हा-दुल्हन के फेरे डलवाए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मारपीट की वजह से अधिकांश बराती रात में ही चले गए। दूल्हे के पिता रामौतार ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट के आरोप में नामजद तहरीर दी है।
इसमें आरोप लगाया कि 60 हजार रुपये, चढ़ावे के सामान का बक्सा व बरात में आए एक युवक की चेन और मोबाइल छीन लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मारपीट हुई थी। लूट का आरोप गलत है। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुबह विदा होने पर दुल्हन मधू पहले सीएचसी आई। इसके बाद वहां से पंकज के साथ उसे विदा किया गया।