फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Blood found in the room, woman missing in farrukhabad

फर्रुखाबाद: कमरे में मिला खून, महिला लापता, हत्या की आशंका

Fri, 04 Sep 2020 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 04 Sep 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Blood found in the room, woman missing in farrukhabad
कमरे में मिला खून, महिला लापता - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना इलाके में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे महिला की उसके पांच साल के बेटे के सामने चाकू से गोदकर हत्या करने की बात सामने आई है। महिला का शव मौके पर नहीं मिला। कमरे में खून मिला है। बेटा चाकू मारकर हत्या करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


हत्या में शामिल और शव को ले जाने वाले लोेगों के बारे में वह स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। मृतका के पिता ने दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज में तीन लाख रुपये व कार की मांग न पूरी होने पर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति, जेठ समेत ट्रक के क्लीनर को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


थाना इलाके के गांव वीरपुर निवासी रवि उर्फ रणविजय की पत्नी लता (29) गुरुवार रात अपने पांच वर्षीय पुत्र रुद्र के साथ नीचे के कमरे में सो रही थीं। सास रामश्री ऊपर के कमरे में सोई थीं। शुक्रवार सुबह रुद्र के रोने की आवाज सुनकर रामश्री नीचे आईं। कमरे में खून फैला था। रुद्र ने दादी को बताया कि एक लोग ने मम्मी को चाकू से मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर रामश्री चीख पड़ीं। वह नीचे आईं। मुख्य गेट का दरवाजा बाहर से बंद था। हमलावर कुंडी बंद कर गए थे। रामश्री ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने कुंडी खोली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ आरके शर्मा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव सिकंदरपुर निवासी लता के पिता विनोद परिजनों व गांव के लोगों साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दामाद रवि उर्फ रणविजय, बबलू उर्फ घनश्याम, पवन पुत्र बबलू उर्फ घनश्याम, बबलू की मां रामश्री और गांव के गौरव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि छह वर्ष पहले लता का विवाह किया था।

दामाद समेत ससुरालीजन दहेज में कार व तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर इन लोगों ने लता की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ अनिल मिश्र,एएसपी अजय प्रताप, सीओ सोहराब आलम ने रामश्री व मृतका के पिता विनोद से पूछताछ कर घटना के शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया।

पुलिस ने जेठ बबलू उर्फ घनश्याम को पकड़ लिया। कुछ देर बाद ट्रक चालक रवि उर्फ रणविजय, जनपद मैनपुरी के थाना किशनी गांव शबापुर निवासी क्लीनर अवधेश के साथ थाने में पहुंचा। उसने बताया कि सुबह उसे घटना की जानकारी मिली है। तब वह आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में था। वह ट्रक को वहीं छोड़कर आया है। क्लीनर ने भी रवि के साथ होने की पुष्टि की। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में ले लिया है।

खोजी टीना दुकान में घुसी, दुकानदार हुआ फरार
घटना के बाद खोजी टीना को लेकर ट्रेनर मौके पर पहुंचे। टीना ने घटना स्थल पर फैले खून को सूंघकर बाहर तक दौड़ लगाई। वह एक दुकान पर आकर रुक गई। टीना दुकान के अंदर घुसी तभी दुकानदार मौका देखकर वहां से खिसक गया। फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश ने मौके से खून के नमूने लिए। दरवाजे से हाथ व घर के अंदर से पैरों के निशान के फोटो लिए गए।

मायके से पंद्रह दिन पहले ससुराल आई थी लता
लता दो माह से अपने मायके सिकंदरपुर में थी। वह 15 दिन पहले ससुराल आई थी। पुलिस के पूछने पर पिता विनोद का कहना था कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। इससे वह दो महीने मायके में रही थी।
 
भाड़े के हत्यारों ने तो नहीं दिया घटना को अंजाम
पुलिस लता का शव गायब होने व उसके पति के थाने में खुद आने के बाद अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। लता की भाड़े के हत्यारों से हत्या कराए जाने की भी आशंका है। इसको लेकर पुलिस पति व लता के मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है। एसओजी प्रभारी रामबाबू पटेल ने भी टीम के साथ मौके पर छानबीन की। रामश्री व आसपास के लोगों से पूछताछ की।

हत्यारों का सुराग लगा रही है पुलिस: एसपी
एसपी डॉक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि लता की बिस्तर पर धारदार हथियार से हत्या कर हमलावरों ने शव को ठिकाने लगा दिया है। बेड से लेकर कमरे में बाहर के दरवाजे तक खून पड़ा पाया गया। पुलिस हत्यारों का सुराग लगा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed