फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blood donation can save the lives of the needy: Minister-in-charge

रक्तदान से बचाई जा सकती जरूरतमंदों की जान : प्रभारी मंत्री

Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Blood donation can save the lives of the needy: Minister-in-charge
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अकबरपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यहां पर करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया। प्रभारी मंत्री ने कहा स्वैच्छिक रक्तदान महादान होता है। इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रक्तदान अत्यंत मानवीय और सामाजिक सेवा का कार्य है, इससे समय पर जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐसे आयोजन समाज में जनसेवा और सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, विधायक पूनम संखवार और भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मरीजों व उनके परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीडीओ विधान जायसवाल, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता, सीएमओ डॉ. जयगोविंद, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वंदना सिंह, एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. आईएच खान व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed