फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blocked pipeline being repaired in Jagjivanpur.

Kanpur News: जगजीवनपुर में ठीक की जा रही अवरुद्ध पाइप लाइन

Sun, 20 Sep 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 20 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Blocked pipeline being repaired in Jagjivanpur.
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक के जगजीवनपुर गांव में अवरुद्ध पाइप लाइन की वजह से करीब सौ घरों में एक साल से जलापूर्ति ठप है। संवाद न्यूज एजेंसी ने यह मुद्दा उठाया तो अब कार्यदायी संस्था की टीम ने श्रमिक लगाकर अवरुद्ध पाइप लाइन ठीक कराने काम शुरू कराया है। करीब एक सप्ताह में जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जगजीवनपुर में तालाब के पास करीब 100 घरों में एक साल से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की समस्या है। सूखी टोटियां लोगों को मुंह चिढ़ाती हैं। कार्यदायी संस्था आईएचपी की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जबकि अन्य घरों में जलापूर्ति हो रही है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते दिनों यह मुद्दा उठाया। इसपर अब गांव में पेयजल योजना की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

टीम ने जांच में पाया कि भूमिगत पाइप लाइन अवरुद्ध की है इसकी वजह से करीब सौ घरों में जलापूर्ति ठप है। करीब पांच सौ की आबादी को पेयजल किल्लत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन जल निगम ग्रामीण टीआर कटारिया ने बताया कि टीम गांव में भेजी गई है। भूमिगत पाइप लाइन अवरुद्ध है। इसको ठीक कराया जा रहा है। करीब एक सप्ताह में समस्या समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed