{"_id":"601acd1d8ebc3e49ff0286a8","slug":"blackmailer-arrested-for-making-bad-videos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया व कॉल के जरिए लड़कियों को झांसे में लेता था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया व कॉल के जरिए लड़कियों को झांसे में लेता था आरोपी
Wed, 03 Feb 2021 09:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती गांठने के बाद महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले लखनऊ निवासी एक युवक को सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। उसके फोन से दिल्ली, बिहार, हैदराबाद समेत कई प्रांत की महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो मिले।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया या फोन कॉल के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था। इसके बाद वीडियो कॉल पर उनकी अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करता था। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला पति के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंची थी।
तहरीर देकर बताया था कि सोशल साइट के जरिए शिवम कन्नौजिया उर्फ शिवम कुमार से उसका संपर्क हुआ। दोनों में चैट, कॉल व वीडियो कॉल के माध्यम से बात होने लगी थी। इसी दौरान महिला की कुछ पर्सनल फोटो शिवम के पास चली गई।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी शिवम ने महिला व उसके पति को फोटो के संबंध में फोन किया और डिलीट करने के लिए दो लाख रूपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर महिला की फोटो वायरल करने की धमकी दी। यह सुनकर महिला परेशान हो गई।

महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी आकाश तोमर ने सदर कोतवाल बचन सिंह सिरोही, क्राइम इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, दरोगा प्रशांत कुमार द्विवेदी, सनत कुमार, सिपाही रविंद्र कुमार व महिला सिपाही संजना जुरैल की एक टीम गठित की।
आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लेकर टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और लखनऊ पहुंची, जहां से बुद्धेश्वर स्थित आदर्श बिहार कॉलोनी थाना तालकटोरा राजाजी पुरम से आरोपी शिवम कन्नौजिया निवासी ग्राम जखैला लखनऊ को गिरफ्तार कर इटावा लाए।
युवक मूलरुप से थाना असेवन जनपद उन्नाव का निवासी है। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के पास से मोबाइल व दो सिम बरामद हुए हैं। युवक दिल्ली, बिहार, हैदराबाद समेत अन्य राज्य व जिले की लड़कियों को झांसे में लेकर सोशल मीडिया व कॉल पर बात करता था।

उसके मोबाइल में लड़कियों की अश्लील फोटो-वीडियो व स्क्रीनशॉट बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान महिला को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये मांगने की बात कबूल की है। जिन महिलाओं के फोटो उसके फोन में मिले हैं उनकी जानकारी की जा रही है।
मोबाइल दुकान में करता था काम
एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपी शिवम लखनऊ में एक मोबाइल रिचार्ज की दुकान में करता था। वहां पर रिचार्ज कराने आने वाली लड़कियों के नंबर पर उसकी नजर बनी रहती थी। लड़कियों के नंबर में कॉल कर वह उनसे बात करने का प्रयास करता था, जिस लड़की से उसकी दोस्ती हो जाती थी, उसको झांसे में लेकर फोटो-वीडियो मंगा लेता था और इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर रुपये की मांग करता था। रुपये नहीं मिलने पर लड़की के साथ ही उसके परिजनों को भी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।