फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Black water came in Rind river, thousands of fish died

रिंद नदी में आया केमिकल युक्त पानी, हजारों मछलियां मरीं

Sun, 24 Jan 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Black water came in Rind river, thousands of fish died
रिंद नदी के किनारे मृत पड़ी मछलियां। - फोटो : GHATAMPUR
भीतरगांव(घाटमपुर)। रिंद नदी में एकाएक आए काले रंग के पानी से हजारों मछलियां मर गईं। रविवार दोपहर बाद मरी हुई मछलियां पानी में बहती नजर आईं। आशंका है कि नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

भीतरगांव विकास खंड के परौली, बिरसिंहपुर, कोरथा, पालपुर, उदईपुर, बरुई अकबरपुर व महोलिया सहित तीस गांवों की सरहद को छूकर बहने वाली रिंद नदी करीब दो माह से सूखी पड़ी थी। पालपुर के ग्रामीण गजेंद्र यादव, भोंदू निषाद, अमर कश्यप, अंकित यादव, जगजीवन कुरील, पासी डेरा निवासी अनिल पासी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद एकाएक काला झागयुक्त बदबूदार पानी नदी में आया।
विज्ञापन

जिससे बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। कई कछुए भी मर गए। स्थानीय लोग मछलियों और कछुओं को पकड़ते नजर आए। कई ग्रामीणों ने जाल लगाकर फड़फड़ाती मछलियों को पकड़ा।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल माथुर ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर कारण का पता कराया जाएगा। जो भी लोग नदी को दूषित करने और मछलियों की मौत के जिम्मेदार होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

 रिंद नदी के किनारे मृत पड़ी मछलियां।

रिंद नदी के किनारे मृत पड़ी मछलियां। - फोटो : GHATAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed