{"_id":"582957e54f1c1b59368fdcd6","slug":"black-money-deposit-in-jan-dhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकेल कसी तो जनधन खातों में जमा हो सकता है काला धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकेल कसी तो जनधन खातों में जमा हो सकता है काला धन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो
काला धन सफेद करने की ‘ठेका’ व्यवस्था पर नकेल कसने के बाद ऐसे लोग अब जनधन खातों की ओर रुख कर सकते हैं। इस बात की आशंका से रिजर्व बैंक ने जनधन खातों की मॉनीटरिंग बढ़ा दी है। बैंकों ने भी खाताधारकों को आगाह करना शुरू कर दिया है कि कुछ लोग काला धन जमा करने के लिए प्रलोभन दें सकते हैं। उनके झांसे में न आएं, जनधन योजना के खातों की जांच हो सकती है।रिजर्व बैंक ने यह कदम एक गुप्त सूचना के आधार पर उठाया है।
सूत्र बताते हैं कि ठेका व्यवस्था फेल होने के बाद बड़े उद्योगपतियों, अधिकारियों और अपराधियों का पैसा खपाने के लिए उनके गुर्गे कस्बों और पंचायतों में एक्टिव हो गए हैं। ये गुर्गे जनधन खाता रखने वाले ऐसे लोगों की तलाश में हैं जिन्हें कुछ हिस्सा देकर उनके खाते का इस्तेमाल काला धन सफेद करने में किया जा सके।
किसी को यदि 20 खाताधारक मिल गए तो 20 से 40 लाख रुपये तक खपाए जा सकते हैं। इनका मानना है कि दो लाख रुपये तक रकम जमा करने पर आयकर विभाग की नजर देर से जाएगी या जाएगी ही नहीं। इसी सूचना के आधार पर रिजर्व बैंक ने जनधन खातों की निगरानी बढ़ा दी है।