फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJYM leader was chased away from the police station, Rachit Yadav had come to complain about the assault, ruck

Kanpur: भाजयुमो नेता को थाने से भगाया, मारपीट की शिकायत करने पहुंचे थे रचित यादव, भाजपाइयों का हंगामा

Sun, 03 Sep 2023 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Sep 2023 02:14 PM IST
सार

Kanpur News: भाजयुमो छावनी मंडल के महामंत्री रचित यादव ने बताया कि शनिवार रात को छावनी मंडल के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी को दूसरे समुदाय के युवकों ने बुरी तरह से पीट दिया था।

विज्ञापन
BJYM leader was chased away from the police station, Rachit Yadav had come to complain about the assault, ruck
थाना रेलबाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रविवार को मारपीट की शिकायत करने रेलबाजार थाने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता को थाना प्रभारी ने अभद्रता कर भगा दिया। इस जानकारी पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर किया। मौके पर पहुंचे एसीपी कैंट आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मामले को सुलझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

भाजयुमो छावनी मंडल के महामंत्री रचित यादव ने बताया कि शनिवार रात को छावनी मंडल के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी को दूसरे समुदाय के युवकों ने बुरी तरह से पीट दिया था। इस पर वे रेलबाजार थाने मामले की शिकायत करने पहुंचे। थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा और चौकी प्रभारी ने अभिषेक से अभद्रता कर भगा दिया था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर रविवार दोपहर को भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता रेलबाजार थाने पहुंचे। इसके बाद थाना प्रभारी समेत दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही थाने के गेट पर धरना देना शुरू कर दिया। मौके पर एसीपी कैंट ब्रिज नारायण सिंह पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को निपटने का प्रयास किया जा रहा है।  इससे कानून व्यवस्था ना बिगड़े। पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही है। वहीं, कार्यकर्ताओ का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed