फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Working Committee meeting started with Vedic mantra

वैदिक मंंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक, CM ने किया शुभारंभ

Thu, 12 Oct 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
BJP Working Committee meeting started with Vedic mantra
बीजेपी कार्यसमिति बैठक में मौजूद सीएम
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वैदिक मंंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गई। कानपुर के भौती स्थित पीएसआईटी के सभागार में भाजपा की बैठक तय एजेंडे के अनुरूप शूरू हुई। मुख्य गेट पर ही मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



11:15 बजे वंदेमातरम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यसमिति में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्तावों पर चर्चा शुरू की। तय किए गए एजेंडे को सदस्यों के सामने रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के छह महीनों के कार्य कि रिपोर्ट पेश की। उन्होने बताया कि पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लगभग 56  लाख लोगों तक अपनी पहुंच बना चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडे में नगर निकाय चुनाव सर्वोपरि हैं। उन्होंने बुधवार को पास किए गए राजनीतिक प्रस्ताव को समिति के सामने रखा। इस पर प्रदेश कार्यसमिति शाम पांच बजे तक चर्चा करेगी। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed