फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP will run weekly campaign on completion of 4 years of state government

प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी साप्ताहिक अभियान, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Thu, 18 Mar 2021 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Mar 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
BJP will run weekly campaign on completion of 4 years of state government
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 19 से 26 मार्च तक साप्ताहिक कार्यक्रम चलाएगी। दक्षिण इकाई जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल ने कार्यालय में बैठक कर जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिला महामंत्री शिवराम सिंह को कार्यक्रम प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोजनों की शुरुआत जिले में उत्सव अभिनंदन समारोह से की जाएगी। जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दिव्यांगों को उपकरण बांटे जाएंगे। समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिलामहामंत्री प्रबोध मिश्रा को दी गई है।
विज्ञापन


20 मार्च को सभी विधायकों की तरफ से अपने क्षेत्रों में अब तक कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी शैलेंद्र त्रिपाठी, संजय कटियार, जसविंदर सिंह को सौंपी गई है। 21 को ब्लॉक स्तर पर किसान मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी राम बहादुर यादव, वीरेंद्र यादव, योगेश गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 को विधानसभा स्तर पर मातृशक्ति अभिनंदन समारोह होगा। अर्चना आर्या, वंदना गुप्ता, अनीता इसकी जिम्मेदारी संभालेंगी। 23 को जिला पंचायत वार्डों में युवा सम्मेलन होंगे। इनमें सभी ग्राम पंचायतों के युवाओं को विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम की संतोष जायसवाल, विनय मिश्रा, नारायण भदौरिया को जिम्मेदारी दी गई।

24 को प्रवासी श्रमिक, श्रमिक रेहड़ी ,खोमचा, पटरी व्यवसाय करने वाले मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए जिला केंद्र पर कार्यक्रम होंगे। गणेश शुक्ला, सुरेंद्र चौहान ,अर्जुन बेरिया को जिम्मेदारी दी गई। 25 व 26 को पार्टी बूथ संपर्क अभियान चलाएगी। जिसमें कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक, सांसद, मंत्री अपने-अपने बूथ पर घर-घर संपर्क करेंगे। विनोद मिश्रा, अभिनव शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

श्रीराम महोत्सव मनाएगा विश्व हिंदू परिषद
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) 13 से 21 अप्रैल तक पूरे प्रांत में श्रीराम महोत्सव का आयोजन करेगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर कानपुर प्रांत के पदाधिकारियों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह के साथ गोविंदनगर स्थित कार्यालय में बैठक कर रूपरेखा तैयार की।

प्रांतीय सहमंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि श्रीराम महोत्सव के कार्यक्रम जिला, प्रखंड, बस्ती, ग्राम, ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कारसेवकों या उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को मजबूत बनाने के लिए परिषद की युवा शाखा बजरंग दल का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग बांदा में 22 से 30 मई तक आयोजित होगा।


वहीं दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति ने दुर्गाष्टमी, सीता नवमी, रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर जिला, प्रखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। संगठन की सेविकाओं का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 23 से 30 मई तक महोबा जिले में आयोजित होगा। विहिप ने अपने संगठनों में सेवा विभाग, सामाजिक समरसता विभाग, मठ-मंदिर विभाग, गोरक्षा विभाग, धर्माचार्य संपर्क विभाग, धर्म प्रसार विभाग, विशेष संपर्क विभाग, सत्संग विभाग के कार्यक्रमों की बैठकें प्रांत, जिला व प्रखंड स्तर पर तय कर दी हैं। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना, श्रीकृष्ण वर्मा, वीरेंद्र पांडेय, मधुराम आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed