फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp taking advantage in etawah

'मोदी के चाणक्य' की अगुवाई में भाजपा उठा रही मौके की फायदा

Thu, 27 Oct 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
bjp taking advantage in etawah
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
सपा कुनबे में जारी घमासान का फायदा उठाने के लिए पीएम मोदी के 'चाणक्य' यानी अमित शाह ने एक योजना तैयार की है। इसके लिए शाह ने सपाइयों के घर में अचानक संकल्प महारैली करने मन बनाया है। स्पष्ट है शाह मौके को भुनाने की जुगत में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इन दिनों सपा में सत्ता को लेकर जबरदस्त कलह मची है। जहां एक तरफ सीएम अखिलेश का खेमा खड़ा है तो दूसरी ओर शिवपाल यादव व उनके समर्थन में खुद सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह और अमर सिंह हैं। 
विज्ञापन


इस समय सीएम अखिलेश अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के बीच सुलह की तमाम कोशि‍शें पहले ही नाकाम हो चुकी हैं। इसलिए अब कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें इटावा और उसके आसपास की विधानसभा सीटों पर मुलायम सिंह यादव, उनके परिवार के सदस्यों का कब्जा है। ऐसे में अमित शाह के सामने भी कम कठिनाइयां नहीं होंगी। यादव बहुल इस क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए शाह की चाणक्य नीति कितनी कारगर साबित होती है ये तो वक्त ही बता पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed