{"_id":"5a74a9334f1c1b83268b8037","slug":"bjp-strategy-for-2019-lok-sabha-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 लाेकसभा चुनाव जीतने के लिए दलितों पर डोरे डालने की तैयारी में है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 लाेकसभा चुनाव जीतने के लिए दलितों पर डोरे डालने की तैयारी में है भाजपा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत के 20 लाख दलितों पर डोरे डालने की मुहिम शुरू करेगी। एक महीना पहले लखनऊ में बनी इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम अगले हफ्ते प्रांत के किसी एक जिले से शुरू होगा।
डेमो पिक
प्रदेश के इस दलित बहुल क्षेत्र में पैठ बनाने के लिए भाजपा बजट में गई घोषणाओं का सहारा लेगी। बजट में गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान और दलितों के लिए 56 हजार करोड़ रुपये के फंड की घोषणा को भाजपा भुनाएगी। इस काम के लिए कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत में भाजपा के वालंटियरों की तैनाती शुरू हो गई है।
डेमो पिक
भाजपा का मानना है कि दलित ही एकलौता ऐसा वोट बैंक है जो किसी भी चुनाव में सर्वाधिक 80 से 90 फीसदी तक वोट डालता है। जिस चुनाव में दलितों का झुकाव किसी खास पार्टी के पक्ष में हो जाता है, उसे हराना दूसरों के लिए नामुमकिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इसी सोच की वजह से भाजपा ने दलितों के दिल में उतरने की रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। राजनीति के माहिर बताते हैं कि लोकसभा-2019 की तैयारियों के चलते ही गुरुवार को पेश हुए बजट में सरकार ने दलितों के लिए 56 हजार करोड़ रुपये के फंड का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
डेमो पिक
इस फंड से दलितों के लिए करीब 280 प्रकार की योजनाएं शुरू होंगी। यूं तो लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरे देश में एक साथ हो रही है लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उत्तर प्रदेश पर है। यहां भी कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत भाजपा के टॉप एजेंडे में शामिल है। इस प्रांत में लोकसभा की 10 सीटें आती हैं।