फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP state president Dr . Laxmikant Vajpayee in kanpur

एमएलसी चुनाव में गद्दारी बर्दाश्त नहीं होगी ः डॉ. लक्ष्मीकांत

Tue, 30 Dec 2014 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP state president Dr . Laxmikant Vajpayee in kanpur
‘एमएलसी चुनाव में गद्दारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी की तरफ से प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। अब यदि कोई अपने को भाजपा का बताकर चुनाव लड़ने का मन बना रहा है तो वह पहले पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे।’
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को चेताया। वे महानगर में छावनी बोर्ड और एमएलसी चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव में भाग लें।
विज्ञापन


यह सीट हर हाल में जीतनी है। एमएलसी चुनाव के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले को नगर ग्रामीण और देहात क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। शिवप्रताप शुक्ल कानपुर नगर और वीरेंद्र तिवारी उन्नाव क्षेत्र का चुनाव देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपेयी सुबह रेल बजार में छावनी चुनाव के संदर्भ में समीक्षा बैठक कर रहे थे। शाम को साकेत नगर में एमएलसी चुनाव और सदस्यता अभियान के संदर्भ में पदाधिकारियों से वार्ता की। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के एक लाख दस हजार बूथों पर सघन अभियान चलाना है।

एक से आठ जनवरी तक सभी को इस अभियान में जुटना है। 50 मत के लिए एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई। अति आत्मविश्वास में न रहकर पूरी तैयारी से चुनाव लड़ा जाए। संचालन क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।


भारत रत्न अटल के दामाद भाजपा में शामिल

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दामाद सुमित मिश्र ने सोमवार को अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साकेत नगर के मंदाकिनी रॉयल हाल में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इन्हें आनलाइन सदस्य बनाया।

भाजपा में आने में इतनी देरी के सवाल पर सुमित मिश्र ने कहा कि मन में भाव आया कि भाजपा में शामिल हो जाऊं, इसलिए शामिल हो गया।

शर्मा के नाम पर भिड़े दुबे, शुक्ला की प्रदेश अध्यक्ष ने ली क्लास

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के कार्यक्रम को लेकर भिड़े दो वरिष्ठ नेताओं की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जमकर क्लास ली। वरिष्ठ नेता वीरेंद्र दुबे और विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी विवेक शील शुक्ला किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यक्रम कराने के लिए एक ही दिन का चयन किया है।

जबकि संगठन ने एक विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ एक कार्यक्रम कराने की बात कही है। दोनों नेताओं के बीच चल रहे शीत युद्ध के चर्चा में आने के बाद सोमवार को यह मामला प्रदेश अध्यक्ष के सामने भी पहुंच गया।


प्रदेश अध्यक्ष के कानपुर पहुंचने पर कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें अमर उजाला माई सिटी में प्रकाशित खबर दिखाकर दोनों भाजपाइयों के बीच चल रहे संग्राम की जानकारी दी।  इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि संगठन की तरफ से जो तय होगा वही कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed