फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP's Jan Vishwas Yatra welcomed in Pukhrayan, Union Minister of State was involved

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का पुखरायां में हुआ स्वागत, केंद्रीय राज्यमंत्री हुए शामिल

Sun, 02 Jan 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Vishwas Yatra welcomed in Pukhrayan, Union Minister of State was involved
पुखरायां पहुंची जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
सर्व जन के हित में कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
01पीरयूकेपी1- मूसानगर में शनिवार को लोगों को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष, साथ में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरायां। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शनिवार को पुखरायां कस्बे के पटेल चौक से शुभारंभ किया गया। इसका जगह-जगह कार्यकर्ताओं व लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक व पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी लोगों को दी। यात्रा में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, केंद्र व प्रदेश सरकार सर्व जन के हित में कार्य कर रही हैं।
अकबरपुर से शुक्रवार की शाम हांसेमऊ स्थित प्रेमा कटियार महाविद्यालय में पहुंची जन विश्वास यात्रा ने रात्रि में वहीं पर विश्राम किया। शनिवार की सुबह यात्रा पुखरायां के बाईपास पटेल चौक से केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह, बाबूराम निषाद, प्रदेश महामंत्री रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार के नेतृत्व में शुरू की गई। यात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, नमन अग्निहोत्री, श्याम बाबा आदि यात्रा में शामिल रहे। भोगनीपुर चौराहे पर पहुंचने पर पदाधिकारियों ने वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा मूसानगर पहुंची। जहां मंडल अध्यक्ष हरिमोहन गुप्ता, विजय सोनी, शैलेंद्र सिंह, पवन चौरसिया, विद्यासागर त्रिपाठी, नीरज पांडेय, राजेंद्र अग्रवाल ने मुक्तेशवरी रोड तिराहा, गजनेर रोड तिराहा के साथ कस्बे में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कानपुर नगर घाटमपुर की सीमा में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन

जनसभा में कार्यकर्ताओं संग शामिल हुए जगदेव
कानपुर देहात। माती कलक्ट्रेट मैदान में शुक्रवार को 87 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इसमें सीएम ने फोन से जनसभा को संबोधित किया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदेव कुरील बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा का समर्थकों के साथ स्वागत किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed