फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp rally in etawah

सपा के गढ़ में आज अमित शाह की महारैली

Thu, 27 Oct 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
bjp rally in etawah
अमित शाह (फाइल फोटो)
आंतरिक द्वंद से झूझ रही सपा को उसी के गढ़ में भेदने के लिए इटावा के नुमाइश मैदान में आज भाजपाइयों का मजमा लगेगा। इसके लिए संकल्प महारैली का आयोजन किया गया है, जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। रैली को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। वहीं भाजपा की पूरी कोशश यह रहेगी कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा सपा परिवार के पारीवारिक कलह का फायदा उठाए और इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करे।  
विज्ञापन


पिछले महीने  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेता बृजेश पाठक को महारैली के आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।दरअसल, यह उनकी संगठनात्मक क्षमताओंं के परीक्षण करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


अमित शाह सैफई एयरपोर्ट 11 बजे पहुंचेगे और रैली स्थल पर 1 बजे पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है। बाद में अमित शाह 3.15 बजे लखनऊ जाएंगे। जहां वे वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी पांच नवम्बर से राज्य में शुरू होने वाली चार परिवर्तन यात्राओंं की योजना के बारे में बैठक करेंगे। बता दें रैली में तकरीबन दो लाख से अधिक लोगों की भीड इकट्ठा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed