फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp preparation for lok sabha election 2019

चुनावी दंगल: लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने तैयार की ये रणनीति

Tue, 12 Mar 2019 06:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Mar 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
bjp preparation for lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कानपुर में पीएम मोदी की रैली के बाद भाजपा महानगर इकाई पदाधिकारियों ने बूथ, और पोलिंग को लेकर चर्चा की। तय किया गया कि मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के जरिए मतदाता सूची का अध्ययन किया जाएगा। जहां पर भी मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं, उनका मतदाता पहचान पत्र बनवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने पदाधिकारियों को बताया कि पार्टी स्तर पर जिले के निर्वाचन प्रमुख आशुतोष पांडे को निर्देश दिया गया है कि वे सभी मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और मंडल के माध्यम से, बूथ अध्यक्षों से संपर्क कर वर्तमान मतदाता सूची की जांच कर लें।
विज्ञापन


मतदाता सूची को ठीक करने के साथ ही विधानसभा स्तर पर कई तरह के सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नौजवान, महिलाओं, अनुसूचित, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों का अलग-अलग सम्मेलन होगा। इन वर्गों के बीच काम करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं को, संपर्क -संवाद -गोष्ठी- विचार एवं समर्पण जैसे कार्यक्त्रस्म, सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed