{"_id":"617313847fbe844eeb6804a1","slug":"bjp-no-longer-talks-on-the-issue-of-inflation-omprakash-rajbhar-akbarpur-news-knp6598073184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करती भाजपा : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करती भाजपा : ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
सिकंदरा में सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता। सं?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा। समाज के शोषित, अति पिछड़े, अनुसूचित जाति के लोगों को जोड़कर चलने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उनके अधिकारों के लिए लड़ रही है। भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है।
अब वह महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करती है। इसका जवाब विधान सभा चुनाव में मिलेगा। यह बातें शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रण करने में फेल है जबकि सत्ता से बाहर रहने पर भाजपा इसको मुद्दा बनाती थी। भाजपाई मंदिर, मस्जिद, जम्मू कश्मीर की बातों पर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। पार्टी के सहयोग से ही प्रदेश में सरकार बनेगी।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी निषाद, प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र बंजारा, जिला प्रभारी अनिल कटियार, जिला अध्यक्ष अजय कटियार आदि मौजूद रहे।