{"_id":"5be70b97bdec2269935790ac","slug":"bjp-mla-shyam-prakash-clarified-about-his-statement-on-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को नसीहत देने वाले विधायक ने दी सफाई, पलक झपकते ही वायरल हुई पोस्ट, जानें क्या था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को नसीहत देने वाले विधायक ने दी सफाई, पलक झपकते ही वायरल हुई पोस्ट, जानें क्या था मामला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने फेसबुक पर दी सफाई
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यूपी के हरदोई जिले से गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश शनिवार को एक बार फिर चर्चा में आ गए। भाजपा समर्थक की ओर से मेरठ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के थाने में धरने पर बैठने संबंधी पोस्ट पर विधायक श्याम प्रकाश ने तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि वह दिन दूर नहीं जब योगी जी को भी धरने पर बैठना पड़ सकता है। इसी पोस्ट पर किए गए एक दूसरे कमेंट में भी उन्होंने सरकार और संगठन को आड़े हाथों लिया था।
पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर यह पोस्ट चर्चा में आ गई। अमर उजाला डॉट काम द्वारा यह खबर चलाए जाने पर इसकी जानकारी विधायक को हुई। इसके बाद विधायक ने फेसबुक पर सफाई देते हुए लिखा 'सोशल मीडिया पर मा. लक्ष्मीकांत बाजपेई जी के धरने पर बैठने की खबर पर एक लड़के द्वारा मा. योगी जी के धरने पर बैठने का कमेंट कर दिया गया था। मेरे संज्ञान में आने पर उसे डिलीट करा दिया है।'