फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA said big scam in Namami Gange project

भाजपा विधायक बोले नमामि गंगे परियोजना में बड़ा घोटाला, सीएम ने किया फोन, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Thu, 23 Jan 2020 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Jan 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA said big scam in Namami Gange project
बिठूर घाट - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में नमामि गंगे की तरफ से घाटों की सफाई के लिए दिए गए कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। भाजपा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की थी, अब इसमें जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विधायक की तरफ से की गई शिकायत के अनुसार अकेले बिठूर घाट की सफाई के लिए महीने में 25 लाख की राशि खर्च की जा रही है। छोटे से घाट की सफाई के लिए 61 सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इन्हीं में से एक सफाई कर्मचारी जयवीर की इलाज के अभाव में मौत हो गई। सांगा ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि जयवीर का सफाई कर्मचारी के नाम पर नियुक्ति के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिया गया।
विज्ञापन


सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी विशाल प्रोटेक्शन फोर्स के ठेकेदार की ओर से लिया गया था। बृहस्पतिवार को विधायक सांगा के साथ प्रेस वार्ता में आई मृतक सफाई कर्मचारी जयवीर की पत्नी ने बताया कि उसके पति से पैसे लेकर नौकरी तो दी गई लेकिन कहा था हर महीने सात हजार रूपये मिलेंगे पर वो सिर्फ पांच हजार रुपये ही दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

BJP MLA said big scam in Namami Gange project
विधायक अभिजीत सिंह सांगा (फाइल फोटो)
वह भी तीन महीने तक ही दिया फिर उसे नौकरी से निकाल दिया। इस मामले में विधायक सांगा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और उनके गुर्गों की तरफ से मृतक की पत्नी और परिवार को भी धमकी दी जा रही है। देर शाम इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से इस संबंध में पूरी जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।

एसडीएम सदर कर रहे जांच
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर हिमांशु गुप्ता इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही मौके पर जाकर पूरी पड़ताल की जाएगी। इसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार होगी।

इस तरह हो रहा घपला
बिठूर के 19 घाटों के लिए मानक के अनुसार 49 सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने चाहिए। लेकिन ठेका लेने वाली कंपनी की तरफ से कुल 60 कर्मचारियों की लिस्ट बनाई गई है। उसमें बदल बदलकर 15 से 20 लोगों को ही काम पर लगाया जाता है। लेकिन वेतन सभी का लिया जाता है। एक कर्मचारी का वेतन 35 हजार लिया जाता है जबकि कर्मचारियों को सिर्फ पांच से दस हजार के बीच ही दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed