फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp mla post on facebook gone viral

भाजपा विधायक ने फोड़ा फेसबुक बम, बोले भाजपाइयों को परिवार चलाना मुश्किल, अधिकारी कर रहे मौज

Mon, 18 Nov 2019 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Nov 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
bjp mla post on facebook gone viral
बीजेपी विधायक की पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने सोमवार को फिर एक फेसबुक बम फोड़ दिया। अफसरों की तुलना जहां एक ओर इष्टदेव से की वहीं उन्हें भ्रष्टाचारी बताने में भी संकोच नहीं किया।
विज्ञापन


भाजपाइयों और संगठन के लोगों के लिए परिवार चलाना मुश्किल होने की पीड़ा भी विधायक ने व्यक्त की तो अफसरों की मौज होने की बात लिखकर अफसरों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा दिया। इसके बाद हम ईमानदार के आगे कई प्रश्रचिन्ह लगाकर अनुत्तरित सवाल भी छोड़ दिया। 
विज्ञापन


 

कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर तो कभी जनपद की पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय जताने के लिए गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश खासे चर्चित हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट से सोमवार की सुबह एक पोस्ट डालकर सरकार की ईमानदारी के दावे पर सवाल उठाया है।

भाजपा विधायक ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ज्यादातर भाजपाइयों और संगठन के लोगों को परिवार चलाना मुश्किल। इष्टदेवी रूपी भ्रष्ट अधिकारियों की मौज, बाकी सबकी मौत। हम ईमानदार।

विधायक की यह पोस्ट सुबह से ही चर्चा का विषय बन गई। अमर उजाला ने जब इस बारे में विधायक श्यामप्रकाश से बात की तो उन्होंने कहा कि कोई खास विषय नहीं है, लेकिन कार्यकर्ताओं और जनता की पीड़ा है। विधायक ने कहा कि यह उनके मन की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed