फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA Kuldeep Singh Sanger said this on charge of Misdeed

BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर ने 'खुद पर लगे दुष्कर्म के आरोप' पर कही ये बात

Mon, 09 Apr 2018 08:42 AM IST
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Apr 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Kuldeep Singh Sanger said this on charge of Misdeed
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
यूपी के उन्नाव जिल में बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक महिला ने रविवार को सीएम आवास के बाहर परिवार संग आत्मदाह का प्रयास किया। परिवार का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुलदीप सेंगर ने खुद पर लगे आरोपों के जवाब देते हुए कहा कि...
विज्ञापन




1- विधायक कुलदीप सेंगर ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, मामले की स्पष्ट जांच करते हुए दोषी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला के भाई हिस्ट्रीशीटर हैं। माखी थाने में महिला के भाईयों पर कई मुकदमें दर्ज हैं। 26 मुकदमें एक भाई के ऊपर हैं और 16 मुकदमें दूसरे भाई के ऊपर हैं।
विज्ञापन


2- विधायक ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला ने 20/6 को एक मुकदमा कायम कराया था। जिन लोगों पर इस महिला ने आरोप लगाए थे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन सभी आरोपियों को पकड़ा। जिसमें 161 और 164 के बयान हुए थे। इस मामले में दो निर्दोष लोगों को लिखाया गया था। जिसमें एक मां और उसकी बेटी थी। पुलिस ने उन दोनों को विवेचना में निर्दोष पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



3- विधायक का कहना है कि उन दोनों निर्दोष मां-बेटियों को पुलिस द्वारा विवेचना में दोषी न पाते हुए छोड़ देने के कारण इस महिला को ऐसा लगता है कि मैने उन दोनों मां-बेटियों की सिफारिश की है। इसके बाद से महिला ने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया। जिसकी समय-समय पर मेरे कार्यकर्ताओं ने संबंधित पुलिस स्टेशन पर मानहानि के मुकदमें भी लिखवाए।

4- विधायक ने कहा कि मुझे फसाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। विधायक ने कहा कि इन्हीं लोगों ने सन 2002 में मुझे और मेरे कार्यकर्ताओं को फसाने के लिए सतीश राजपाल उर्फ गुल्लू बाबू  के लड़के का अपहरण किया था। जब मामले की हकीकत सामने आई तो यही लोग दोषी पाए गए। 



5- विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाए साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि किन लोगों ने इनसे बात की है। विधायक ने कहा कि आत्मदाह करके मुझे फसाने के लिए प्रेरित करने वालों की भी जांच की जानी चाहिए। विधायक ने कहा कि इस मामले की तह तक जांच की जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed