{"_id":"5cd2f0a9bdec220781488259","slug":"bjp-mla-ashok-chandel-abscond-after-arrest-warrant-issued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर हत्याकांडः वारंट जारी होने के बाद भाग निकला भाजपा विधायक, सभी अभियुक्त लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर हत्याकांडः वारंट जारी होने के बाद भाग निकला भाजपा विधायक, सभी अभियुक्त लापता
Wed, 08 May 2019 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हमीरपुर जिले के सामूहिक हत्याकांड मामले में उच्च न्यायालय से दोषी ठहराए गए सदर विधायक समेत नौ अभियुक्तों में से किसी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही किसी को गिरफ्तारी वारंट तामील कराया जा सका है। हालांकि संबंधित तीनों थानों की पुलिस अभियुक्तों के घरों में दविश दे रही है। मगर सभी अभियुक्त घरों से लापता हैं।
विज्ञापन
मुख्यालय के सुभाष बाजार के पास करीब 22 वर्ष पूर्व सामूहिक हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच लोगों की गोलियां से भूनकर हत्या हुई थी। हत्याकांड में विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत 11 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। जिसमें दस आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। निचली अदालत में सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। एक फरार आरोपी रुक्कू ने बाद में अदालत में आत्मसमर्पण किया। जिसे निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
पुलिस अभी तक किसी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है
हत्याकांड के वादी राजीव शुक्ला ने उच्च न्यायालय प्रयागराज में अपील दायर की। जिसकी लंबी सुनवाई के बाद पिछले 19 अप्रैल को उच्च न्यायालय ने विधायक समेत दस लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। छह अप्रैल को कोर्ट नंबर दो के न्यायाधीश ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। वारंट जारी होने के बाद अभी तक किसी अभियुक्त को संबंधित थाना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि अदालत ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी का समय 13 मई तक नियत किया है।
सदर कोतवाल केपी सिंह, कुरारा एसओ केके पांडेय व ललपुरा एसओ बांकेबिहारी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मगर अभियुक्त घरों पर नहीं मिल रहे हैं। इधर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि विधायक व उनके आवास की सुरक्षा में लगे कर्मियों को हटा लिया गया है, जो सिर्फ अफवाह साबित हुई है। एसपी हेमराज मीना ने बताया विधायक व उनके आवास के अलावा पीड़ित पक्ष वादी व उनके आवास की सुरक्षा लगातार की जा रही है।
सदर कोतवाल केपी सिंह, कुरारा एसओ केके पांडेय व ललपुरा एसओ बांकेबिहारी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मगर अभियुक्त घरों पर नहीं मिल रहे हैं। इधर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि विधायक व उनके आवास की सुरक्षा में लगे कर्मियों को हटा लिया गया है, जो सिर्फ अफवाह साबित हुई है। एसपी हेमराज मीना ने बताया विधायक व उनके आवास के अलावा पीड़ित पक्ष वादी व उनके आवास की सुरक्षा लगातार की जा रही है।