{"_id":"5d459bba8ebc3e6cea1773f5","slug":"bjp-mla-ashish-singh-talk-about-misdeed-accused-kuldeep-sengar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: भाजपा के विधायक ने किया दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर का गुणगान, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: भाजपा के विधायक ने किया दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर का गुणगान, वीडियो वायरल
Sun, 04 Aug 2019 02:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक आशू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के गंजमुरादबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह में हरदोई जिले के बिलग्राम-मल्लावां के विधायक द्वारा भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गुणगान का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपाइयों में सफाई देने का दौर शुरू हो गया है।
विधायक आशू
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के बैनर में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिले के सभी विधायकों के साथ कुलदीप सेंगर का फोटो और बिलग्राम मल्लावां विधायक ने मंच से विधायक के जल्द बाहर आने की मनोकामना करने और तारीफों के पुल बांधे थे। विपक्षी दलों के लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को गंजमुरादाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा का शपथग्रहण समारोह था।
विधायक आशीष सिंह उर्फ आशू सिंह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं
भाजपा विधायक आशू ने किया कुलदीप सेंगर का गुणगान
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर के अलावा हरदोई जिले की बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशीष सिंह उर्फ आशू सिंह भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के मंच पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बड़ा बैनर लगाया गया था। वायरल वीडियो में विधायक आशीष सिंह ने कुलदीप सेंगर को मंच से शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि भाई आदरणीय कुलदीप सिंह सेंगर ऐसी कठिनाइयों के दौर से गुजर रहे हैं कि आज हम सब के बीच नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर का बखान करते करते न जाने क्या क्या बोल गए भाजपा विधायक
कुलदीप सेंगर का गुणगान करते भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इसे समय का कालचक्र ही कहा जाएगा, लेकिन फिर भी हम सबकी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। विश्वास है कि वह कठिनाइयों से लड़कर जल्द ही आप सबके बीच पहुंचेंगे। उनके इस भाषण का वीडियो वायरल होने से विपक्षी दलों के लोग चुटकी ले रहे हैं। पार्टी से निकाले गए विधायक का फोटो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिले के विधायकों के साथ लगाने को लेकर सफाई के दौर शुरू हैं।
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई : जिलाध्यक्ष
भाजपा विधायक आशू
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने बताया कि पार्टी परिसीमन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक के लिए उन्हें इस कार्यक्रम के बाद उन्नाव मुख्यालय पहुंचना था। वह जल्दी में थे। कार्यक्रम में पहुंचे तो देखा वहां बैनर में कुलदीप का फोटो लगा था और कुछ लोगों ने अपने संबोधन में विधायक कुलदीप सेंगर का नाम भी लिया। बताया कि पार्टी नेतृत्व से बड़ा कोई नहीं है। नेतृत्व का निर्णय हम सब लोगों को मानना है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को भेजी है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।