{"_id":"5d458e968ebc3e6cc0505612","slug":"cbi-investigate-kuldeep-sengar-and-misdeed-victim-s-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: कुलदीप और दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंची सीबीआई की टीमाें को थी इन चंद लोगों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: कुलदीप और दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंची सीबीआई की टीमाें को थी इन चंद लोगों की तलाश
Sun, 04 Aug 2019 02:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के गुरुबख्शगंज में रविवार को हुए रहस्यमय सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई की दो टीमें शनिवार को उन्नाव के माखी पहुंची। टीमाें ने पहले माखी थाने, फिर पीड़िता के गांव में उसके घर पहुंच जांच की। टीम ने पीड़िता के परिवार की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों व सीआरपीएफ जवानों से भी बात की। एक टीम ने हादसे में घायल हुए पीड़िता के वकील के परिजनों व पड़ोसियों से भी पूछताछ की।
सीबीआई की टीम ने माखी थाने पहुंच की जांच
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे तक चली इस जांच के बाद दोनों टीमें वापस लौट गईं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे करीब सीबीआई के सीओ आरआर त्रिपाठी, तीन सदस्यीय टीम के साथ माखी थाने पहुंचे। सीबीआई की कार देख माखी पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि के साथ टीम उनके कार्यालय में पहुंची और करीब 50 मिनट तक पूर्व की घटना से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला।
दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने विधायक कुलदीप सेंगर उनके भाई अतुल सेंगर व पीड़िता के चाचा पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा लिया। करीब 1:55 बजे टीम पीड़िता के घर पहुंची। घर पर ताला लगा देख टीम ने घर के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों से उनकी कब से तैनाती है यह भी पूछा। घर पर कोई आता जाता तो नहीं है इसके बारे में भी पूछा। सुरक्षा कर्मियों ने किसी के न आने की बात कही। इसके बाद सीबीआई के अधिकारी रायबरेली हादसे में घायल हुए पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव पहुंची सीबीआई की टीम ने पीड़िता और आरोपी दोनों के यहां जांच की
- फोटो : अमर उजाला
घर पर महेंद्र के भाई पिंकू से पूछा कि 28 जुलाई को वकील महेंद्र कब और कहां के लिए निकले। भाई ने बताया कि महेंद्र सुबह करीब 9 बजे अपनी कार से रायबरेली जाने की बात कहकर निकले थे। टीम ने घायल वकील के पिता मान सिंह से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। यहां से टीम फिर थाने पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
सीबीआई टीम के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की पांच सदस्यीय दूसरी टीम भी पहुंची गांव
पहली टीम के निकलने के कुछ देर बाद ही सीबीआई की पांच सदस्यीय दूसरी टीम पीड़िता के घर पहुंची। घर में ताला लगा होने पर आसपास की गलियों में भ्रमण किया। गांव के कुछ लोगों से भी बात भी की। हालांकि गांव के लोगों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। आधा घंटा गांव में रुकने के बाद टीम लौट गई।
पहली टीम के निकलने के कुछ देर बाद ही सीबीआई की पांच सदस्यीय दूसरी टीम पीड़िता के घर पहुंची। घर में ताला लगा होने पर आसपास की गलियों में भ्रमण किया। गांव के कुछ लोगों से भी बात भी की। हालांकि गांव के लोगों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। आधा घंटा गांव में रुकने के बाद टीम लौट गई।