फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leaders get reward after lok sabha election result

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मालामाल हो जाएंगे भाजपाई, अब सामने आई ये हकीकत

Thu, 09 May 2019 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders get reward after lok sabha election result
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में पूरा होना है। मतदान के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। सात चरण का मतदान पूरा होने के बाद 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होंगे। जिसके बाद भाजपाई मालामाल हो जाएंगे। 
विज्ञापन


दो बार निरस्त हो चुकी मनोनीत सभासदों और केडीए बोर्ड मेंबर की नियुक्ति लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पुन: शुरू होगी। यह पद उसी पार्टी के लोगों को मिलते हैं, जिसकी प्रदेश में सत्ता होती है। परिणाम की घोषणा के बाद भाजपाइयों को इनाम मिलने वाला है।
विज्ञापन

इस सूची में किसका नाम होगा, बहुत कुछ चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा

इस सूची में किसका नाम होगा, बहुत कुछ चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा। प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही महानगर में मनोनीत सभासदों और केडीए बोर्ड मेंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पिछले तीन वर्षों में अब तक कई बार सूची बनी और बिगड़ी।

बताया कि चुनाव की घोषणा होने से पहले फाइनल सूची बनकर तैयार हो गई थी। तय किया गया था कि लोकसभा चुनाव के बाद घोषित की जाएगी। अब यह कहा जा रहा है कि जिस तरह का चुनाव परिणाम आएगा, इस सूची में रद्दोबदल भी उसी के अनुसार संभव है।

चुनाव में कुछ लोगों की भूमिका अच्छी होगी और कुछ की खराब

चुनाव में कुछ लोगों की भूमिका अच्छी होगी और कुछ की खराब, तो उस हिसाब से नाम बदल सकते हैं, या नए नाम जुड़ सकते हैं। इन सभी पदों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को नामित करने से पहले सभी विधायकों, सांसदों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से मशविरा भी किया गया था।

सूची की घोषणा से पहले फिर से वही मशक्कत करनी पड़ सकती है। भाजपा उत्तर जिला इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि कुछ 10 मनोनीत सभासद और केडीए बोर्ड मेंबर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed