{"_id":"5d9c660f8ebc3e93c95f277f","slug":"bjp-leader-statement-on-pm-modi-and-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गांधी संकल्प यात्रा में भाजपा नेता ने भरी हुंकार, बोलो ‘70 साल का दाग पीएम ने 70 दिन में धोया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गांधी संकल्प यात्रा में भाजपा नेता ने भरी हुंकार, बोलो ‘70 साल का दाग पीएम ने 70 दिन में धोया’
Tue, 08 Oct 2019 04:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 08 Oct 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के हरपालपुर में भाजपाइयों ने सांसद जय प्रकाश व विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में क्षेत्र ग्राम बरान, परचौली, बेड़ीजोर व टिकार में गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली। सांसद व विधायक ने लोगों को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे बताया।
बरान गांव में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय विशेश्वर सिंह पथ का लोकार्पण किया। सांसद व विधायक ने शाम को दयालपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के 70 साल के दाग को 70 दिन में समाप्त कर हिंदुस्तान का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है। उन्होंने गांधी जयंती पर प्लास्टिक के प्रयोग को बंद कर देश को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि भाजपा सरकार ने बजट का 70 प्रतिशत धन गरीबों पर खर्च किया है। कहा कि सूबे में अब 14 लाख 40 हजार पात्रों को आवास दिए जा चुके हैं। सरकार गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दे रही है। हर वर्ग और हर तबके को लाभान्वित करने के लिए योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं।