फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotees worshipped Goddess Mahagauri and prayed for happiness and prosperity.

Hardoi News: श्रद्धालुओं ने मां महागौरी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

Sun, 18 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped Goddess Mahagauri and prayed for happiness and prosperity.
फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद
हरदोई। शारदीय नवरात्र पर रविवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में पूजन के साथ हवन-यज्ञ किए गए। श्रद्धालुओं ने मां को फल, फूल और प्रसाद अर्पित किए। मां महागौरी को शांति, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष सिर झुकाकर परिवार की उन्नति, सुख-समृद्धि और जीवन की बाधाएं दूर करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। हर्षित सर्वाधिकारी, अमृत रंजन राय, धीरज विश्वास, अमर रंजन राय, स्वपन दासगुप्ता, डॉ. डीपी विश्वास शामिल रहे।
विज्ञापन

त्रिनेत्र फाउंडेशन समिति के नई बस्ती में 25वें दुर्गा महोत्सव में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कहा कि मां भगवती की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। समिति अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमृत गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेश मिश्र और हिमांशु गुप्ता ने विधायक को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बॉबी सहगल, पंकज ओबेरॉय, प्रकाश दुबे, सुभाष गुप्ता, महेंद्र मिश्रा सुल्लू, कुणाल मिश्रा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की तरफ से दुर्गाष्टमी उत्सव और दुर्गावाहिनी स्थापना दिवस मनाया गया। बाबा मंदिर चौराहे पर हनुमान मंदिर में सत्संग प्रमुख अंकिता श्रीवास्तव के संयोजन में महोत्सव हुआ। विहिप जिला उपाध्यक्ष कुसुम लता गुप्ता, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका अंशिका अग्रवाल, जिला संयोजिका अंशिका अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, ब्यूटी गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रचना सिंह, रेनू गोविल, नीतू गुप्ता, पूर्णिमा सिंह, भाखी सिंह, पुष्पा वर्मा, रश्मि सिंह आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


---------
पूजा आसन सज्जा में प्रतिष्ठा, स्लोगन में आयशा और बेल मेकिंग में मारिशा रहीं प्रथम

हरदोई। द्वादश श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में रविवार को बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजन के साथ ही प्रतियोगिताएं भी हुईं। पूजा आसन सज्जा में प्रतिष्ठा श्रीवास्तव प्रथम, प्रियांशी सक्सेना द्वितीय और अनन्या गुप्ता तृतीय और अनिका गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में आयशा प्रथम, आयुषी गुप्ता द्वितीय और सुब्रत सिंह तृतीय रहे। आराध्या तिवारी को सांत्वना पुरस्कार मिला। बेल मेकिंग और सजावट में मारिशा गुप्ता प्रथम, वेदांशी द्वितीय और समीक्षा सिंह तृतीय और काजल शुक्ला को चतुर्थ स्थान मिला। दुर्गा पंडाल में डॉ. कीर्ति सिंह, कनुप्रिया सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, मीनाक्षी सिंह, वैशाली अग्रवाल, महिमा मिश्रा, सोनम पांडेय, वंदना मिश्रा, नीलम सिंह आदि ने पूजा-अर्चना की। संचालन रश्मि सिंह चौहान, वैशाली अग्रवाल, मीनाक्षी सिंह ने किया।

फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद

फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद

फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद

फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद

फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद

फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद

फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद

फोटो-20- मंदिर में सजी माता श्रवण देवी की मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed