फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kshatriya Mahasabha will celebrate Vijayadashami at GIC on the 20th.

Hardoi News: क्षत्रिय महासभा जीआईसी में 20 को मनाएगी विजयादशमी

Sun, 18 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha will celebrate Vijayadashami at GIC on the 20th.
हरदोई। क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में 20 अक्तूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। धर्मशाला रोड स्थित क्षत्रिय भवन में हवन पूजन के बाद मुख्य कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह 11 बजे से होगा। क्षत्रिय भवन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह आठ से 10 बजे के बीच हवन और पूजन होगा।
विज्ञापन

इसके बाद जीआईसी में शस्त्र पूजन, मेधा अभिनंदन समारोह के साथ ही भगवान राम के व्यक्तित्व पर व्याख्यान होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य नगेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साध्वी पंछी देवी करेंगी। राजपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed